✕

होम / बिजनेस / Employee की सैलरी बढ़ाने के लिए ऐसे आईटी कंपनियां ऐसे कर रही हैं काम का मूल्‍यांकन

Employee की सैलरी बढ़ाने के लिए ऐसे आईटी कंपनियां ऐसे कर रही हैं काम का मूल्‍यांकन

अगर कंपनियों के कर्मचारियों को लेकर आंकलन को समझने की कोशिश करें तो वो किसी एक या दो दक्षताओं पर नहीं बल्कि कंपनी के लक्ष्‍य को लेकर उनके नजरिए को भी देख रही हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अप्रैल से लेकर जुलाई तक वो समय होता है जब आईटी कंपनियां अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए उनकी परफार्मेंस का मूल्‍यांकन करती हैं.मूल्‍यांकन करने का काम ज्‍यादातर आईटी कंपनियां अलग अलग तरीके से करती हैं. इस बार जहां कुछ कंपनियां ये देख रही हैं कि कर्मचारी नए टास्‍क को सीखने मे कितना इंट्रेस्‍ट दिखा रहा है वहीं कुछ लोगों का मानना है कि उसके अंदर टीम के साथ काम करने और उस प्रोजेक्‍ट को रिसॉल्‍व करने में कितनी योग्‍यता है. 

क्‍या कह रहा है Randstad का सर्वे? 
इस पूरे विषय को लेकर रैनस्‍टेड(Randstad) के सर्वे के अनुसार, 72 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्‍होंने अपनी स्किल्‍स में गैप को माना है. ये 2019 के बाद सबसे ज्‍यादा प्रतिशत है. जबकि 56 प्रतिशत कर्मचारियों ने माना कि वो तेजी से बदलती टेक्‍नोलॉजी को सीखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. जबकि 80 प्रतिशत कर्मचारियों का कहना है कि वो अपने काम में और माहिर बनने के लिए स्किल्‍स सीख रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: खाने की तरह अब शराब भी आएगी घर पर, इन राज्यों में शुरू हो सकती है ऑनलाइन डिलीवरी!

क्‍या कह रहे हैं इस सेक्‍टर के लोग 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक कंपनी में सीनियर पोस्‍ट पर तैनात एक शख्‍स ने बताया कि वो ये देख रहे हैं कि उनमें सीखने की क्षमता कितनी है, या कर्मचारी कैसे सीखने और परिस्थिति को अनुकूलन करने का इरादा और कौशल दोनों दिखा रहे हैं. सौंपे गए कार्यों पर नेतृत्व और सहकर्मियों और हितधारकों के प्रति सहानुभूति और परिणामों पर उनका कितना स्पष्ट फोकस है. उन्‍होंने कहा कि हम आईटी सेवाओं की दुनिया में तेजी से बदलाव देख रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि कंपनियां प्रशिक्षण और सीखने के निवेश के बढ़ते उपयोग के माध्यम से इन परिवर्तनों का सामना कर रही हैं. 

 कैसे इनोवेशन को ड्राइव कर रहा है उपभोक्‍ता? 
एक दूसरी कंपनी के प्रमुख ने कहा कि वो अपने कर्मचारियों में देख रहे हैं कि आखिर इनोवेशन को लेकर उनका क्‍या नजरिया है. बाजार की लगातार बदलती डिमांड को वो कैसे देख रहे हैं और कंपनी के रणनीतिक लक्ष्‍यों के प्रति उनका क्‍या नजरिया है.उनका कहना है कि लगातार बदलती तकनीक कर्मचारियों के अप्रैजल को प्रभावित कर रही है. उनका मानना है कि इस बार के अप्रैजल में कंपनियां ये भी देख रही हैं कि उनकी तकनीकी दक्षता का ही आंकलन नहीं कर रही हैं बल्कि उनके कंपनी के बड़े लक्ष्‍य में उनके योगदान का भी आंकलन कर रही हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.