होम / बिजनेस / जल्द लिस्ट होगी ये सरकारी कंपनी, जानिए क्या है पूरा मामला?

जल्द लिस्ट होगी ये सरकारी कंपनी, जानिए क्या है पूरा मामला?

SCI की विनिवेश प्रक्रिया में देरी हो सकती है और विनिवेश के बाद बची इकाई को जल्द ही लिस्ट भी किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सरकारी कंपनी, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Shipping Corporation Of India) को विनिवेश किए जाने की प्रक्रिया बिलकुल सही तरीके से पूरी की जा रही है. लेकिन हाल ही में ऐसी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि इस प्रक्रिया में देरी देखने को मिल सकती है. 

जारी है विनिवेश की प्रक्रिया
सरकारी सूत्रों के हवाले से कुछ ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि SCI (शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) की विनिवेश प्रक्रिया में देरी हो सकती है और विनिवेश के बाद बची इकाई को जल्द ही लिस्ट भी किया जा सकता है. एक सरकारी वरिष्ठ सूत्र ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि SCI एक रणनीतिक ट्रांजेक्शन है और इसे विनिवेश किए जाने कि प्रक्रिया जारी है. इसके साथ ही सूत्र ने यह भी बताया कि SCI की विनिवेश की प्रक्रिया विभिन्न स्तरों पर पहुंच चुकी है. 

मंत्रालय ने जारी किया आदेश
विनिवेश प्रक्रिया में हो रही देरी और सामने मौजूद चुनौतियों के बारे में बात करते हुए इस सूत्र ने मीडिया को बताया कि विनिवेश प्रक्रिया में मौजूद एक सबसे बड़ी चुनौती नॉन-कोर एसेट्स को अलग करना है. कॉर्पोरेट अफेयर्स के मंत्रालय द्वारा कंपनी को विनिवेश किए जाने के लिए आदेश जारी किया जा चुका है और जल्द ही नई कंपनी को लिस्ट भी किया जाएगा. माना जा रहा है कि विनिवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो इकाई बचेगी उसे SCILAL (शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लैंड एंड एसेट्स लिमिटेड) के नाम से जाना जाएगा. 

क्यों हो रही है देरी?
सरकारी सूत्र ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि एक बार SCILAL लिस्ट हो जाए तो फिर विभिन्न राज्य सरकारों से NOC सर्टिफिकेट भी प्राप्त करने होंगे और इसके बाद ही वित्तीय बोलियां लगाई जा सकेंगी. इस विषय पर आगे सूत्र ने कहा कि SCI को विनिवेश किए जाने की प्रक्रिया जारी है लेकिन वित्तीय बोलियां नहीं लगाई जा सकती क्योंकि अभी पूरी तरह से कंपनी का विनिवेश नहीं हुआ है और न ही विनिवेश के बाद बची हुई इकाई की लिस्टिंग की प्रक्रिया अभी पूरी हुई है. 
 

यह भी पढ़ें: ONDC के लिए ‘आपदा में अवसर’ बनी टमाटर की महंगाई, बेच डाले इतने हजार किलो टमाटर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

3 minutes ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

23 minutes ago

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

3 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

17 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

18 hours ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

23 minutes ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

3 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

2 hours ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

3 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago