✕

होम / बिजनेस / भारत की इस नामी आईटी कंपनी पर लगे रंगभेद के आरोप, यहां पहुंचा मामला

भारत की इस नामी आईटी कंपनी पर लगे रंगभेद के आरोप, यहां पहुंचा मामला

अमेरिका समान नौकरी अवसर आयोग में इस मामले को रखते हुए निकाले गए 20 लोगों ने कहा है कि कंपनी का ये कदम पूरी तरह से नस्‍ल और उम्र के आधार पर लिया गया है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की नामी आईटी कंपनी TCS (TATA Consultancy Services) अमेरिका में रंगभेद के आरोपों में घिर गई है. कंपनी पर आरोप लगा है कि उसने अमेरिकी कर्मचारियों का ले ऑफ कर उनकी नौकरियां अमेरिका में एचवन बी वीजा वाले भारतीयों को दी हैं. इस संबंध में ये मामला US Equal Employment Opportunity Commision (अमेरिकी समान नौकरी आयोग) के सामने पहुंच गया है.  इस पर कंपनी की ओर से जवाब भी दाखिल किया गया है. 

TCS पर लगे हैं ये आरोप 
अमेरिका की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टाटा कंसल्‍टेंसी में काम करने वाले 20 अमेरिकी कर्मचारियों ने नौकरी से निकाले जाने पर आरोप लगाया है कि उनकी जगह एचवन बी वीजा वाले भारतीयों को ये नौकरी दे दी गई हैं. निकाले गए इन कर्मचारियों ने अमेरिकी समान जॉब अवसर आयोग के आगे उठाया है, जिसमें उन्‍होंने आरोप लगाया है कि उनकी नौकरी को कंपनी ने भारतीयों को दे दिया है. इस शिकायत में उनकी ओर से आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने नस्‍ल और उम्र के आधार पर उनके साथ भेदभाव किया है. जिन 20 लोगों को निकाला गया है उनमें कउकेजियन, एशियन अमेरिकन और हिस्‍पैनिक अमेरिकन शामिल हैं. इन सभी की उम्र 40 से 60 साल के बीच में है. जिन लोगों को निकाला गया है उनमें ज्‍यादातर लोगों के बिजनेस में मास्‍टर और मास्‍टर इन एडमिनिस्‍ट्रेशन जैसी डिग्री हैं. 

कंपनी ने इस पर क्‍या? 
टाटा समूह की इस आईटी कंपनी टाटा कंसेल्‍टेंसी ने इस पूरे मामले को लेकर बयान जारी किया है. कंपनी ने कहा कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार और तथ्‍यहीन हैं. कंपनी ने ये भी कहा कि उसका हमेशा ही सभी रंग के लोगों को समान जॉब अवसर मुहैया कराने का बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है, जो हमारे ऑपरेशन में हाई क्‍वॉलिटी के मूल्‍यों को अपनाने का इशारा करता है. आईटी सेक्‍टर में धीमी मांग के बीच कंपनियां अपनी लागत में कमी लाने की कोशिश कर रही हैं. 

कई अमेरिकी कंपनियों ने भी किए हैं H1B वीजा वाली हायरिंग 
इससे पहले कई अमेरिकी आईटी कंपनियों गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेरिका ने भी जिनके आउटसोर्सिंग के अलावा कई दूसरे कारोबार भी हैं उन्‍होंने भी हाई वेजेस और कम आलोचना वाले एचवनबी वीजा वाले लोगों को अपने वहां नौकरी दी है. यूएस कांग्रेस की ओर से इस साल 85 हजार नए एचवनबी वीजा वालों को अप्रूव किया गया है. जबकि आवेदन करने वालों की संख्‍या इससे कहीं ज्‍यादा होती है. एचवन बी वीजा हमेशा से ही अमेरिका में एक बड़ा मुद्दा भी रहा है. 

ये भी पढ़ें: IPL24: सुनील शेट्टी के क्रिकेटर दामाद के पास है बेशुमार दौलत, महंगी गाड़ियों का है शौक
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

7 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

7 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

8 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

10 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

8 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.