होम / बिजनेस / इस धनकुबेर को फिर मिली धमकी, इस बार इतने सौ करोड़ की हुई डिमांड 

इस धनकुबेर को फिर मिली धमकी, इस बार इतने सौ करोड़ की हुई डिमांड 

मुकेश अंबानी को इस साल में मिलने वाली ये तीसरी धमकी है. 2021 में उनके घर के बाहर जिलेटिन की छड़ों से भरी कार भी बरामद हो चुकी हैं जिसकी जांच NIA कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. पिछले चार दिनों में मुकेश अंबानी को ये तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है. मेल के जरिए मिली इस धमकी में उनसे 400 करोड़ रुपये की मांग की गई है. इस धमकी के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सुरक्षा अधिकारी की ओर से मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी गई है. मुंबई पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मेल में क्‍या लिखा गया है? 
मुंबई पुलिस के गामदेवी पुलिस स्‍टेशन में दर्ज हुई इस शिकायत में बताया गया है कि धमकी देने वाले ने 400 करोड़ रुपये की मांग की गई है. मांग पूरी न होने पर उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी गई है. इससे पहले 27 अक्‍टूबर को 20 करोड़ रुपये की मांग की गई थी और मेल में लिखा था कि अगर तुमने 20 करोड़ रुपये नहीं दिए तो तुम्‍हें मरवा दिया जाएगा. हमारे पास बेस्‍ट शूटर मौजूद हैं. इसी तरह 28 अक्‍टूबर को 200 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, मेल में ये भी कहा गया था कि अगर पैसा नहीं दिया गया तो उन्‍हें बेस्‍ट शूटर्स से मरवा दिया जाएगा. 

इससे पहले दो बार मिल चुकी है धमकी 
इस साल में अब तक तीन बार मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिलने से पहले पिछले साल भी धमकी मिल चुकी है. इसी कारण से पिछले साल गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा को Z कैटेगिरी से बढ़ाकर Z Plus कर दिया गया था. गृह मंत्रालय ने ये निर्णय 29 सितंबर को लिया था. पुलिस इस मामले में उन्‍हें मिलने वाली धमकियों को लेकर धारा 387 और 506(2) के तहत मामला दर्ज कर चुकी है. 

अंबानी के घर के बाहर मिल चुकी है विस्‍फोटक से भरी कार 
मुकेश अंबानी के घर के बाहर इससे पहले फरवरी 2021 में विस्‍फोट से भरी कार मिल चुकी है. इस कार में 20 जिलेटिन की छड़ें बरामद हो चुकी हैं. इस मामले में सचिन वझे का नाम आया था. इस मामले की जांच एनआईए कर चुकी है. मुकेश अंबानी को 15 अगस्‍त 2022, 5 अक्‍टूबर 2022 और 10 जनवरी 2023 को भी धमकी मिल चुकी है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

22 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

22 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

23 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

1 day ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

53 minutes ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

2 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

4 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

4 hours ago