होम / बिजनेस / Apple से इस कंपनी ने छीन लिया टॉप लीडर का खिताब, जानिए कौन हैं टॉप 3 मोबाइल कंपनियां?  

Apple से इस कंपनी ने छीन लिया टॉप लीडर का खिताब, जानिए कौन हैं टॉप 3 मोबाइल कंपनियां?  

Apple के इस ताज को छिनने के पीछे जो वजह मानी जा रही है उसमें चीन के बाजार में लोकल कंपनियों की एंट्री और विदेशी फोन पर लगाया गया नियंत्रण शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बेहतरीन तकनीक वाले आईफोन (iphone) बनाने वाली कंपनी Apple से मार्केट लीडर का ताज छिन गया है. Apple की शिपमेट में 10 प्रतिशत से ज्‍यादा की गिरावट आई है. वहीं सैमसंग(Samsung) की सेल के आंकड़ों पर नजर डालें तो उसमें 7% का इजाफा हुआ है, जिससे एप्‍पल से वो आगे निकल गई है. इस 7 % के इजाफे के बाद जनवरी से लेकर मार्च तक कंपनी 289.4 मिलियन यूनिट की सेल के साथ टॉप पर जा पहुंची है. 

आखिर क्‍या कह रहे हैं सेल के आंकड़े? 
रिसर्च फर्म आईडीसी (IDC) के अनुसार, सेल के आंकड़े कह कर रहे हैं कि सैमसंग की सेल में 7.8% के इजाफे के साथ जनवरी से लेकर मार्च तक बिक्री के आंकड़े 289.4 मिलियन तक पहुंच गए हैं. इस इजाफे के कारण कंपनी का मार्केट शेयर 20 प्रतिशत को पार करते हुए 20.8 % तक जा पहुंचा है. सेल के इस आंकड़े के साथ सैमसंग टॉप पर पहुंच चुकी है. वहीं दूसरी ओर सितंबर में नए वैरिएंट के लॉन्‍च के बाद से एप्‍पल अपनी सेल को बढ़ाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है. इसके पीछे के कारणों में नजर डालें तो चाइना के बाजार में कई लोकल कंपनियों की एंट्री से लेकर वहां की सरकार के द्वारा विदेशी फोन के इंपोर्ट पर लगाया गया नियंत्रण इसकी सबसे अहम वजहों में से एक है. 

ये भी पढ़ें: Voda-Idea के FPO समेत इन कंपनियों के IPO आ रहे हैं बाजार में, जानिए किसमें क्‍या है खास?

सेल के इस आंकड़ों में ये है खास बात 
इस डेटा को रिलीज करने वाली कंपनी IDC की निदेशक नाबिला पोपल ने कहा कि पिछले दो सालों से स्‍मार्टफोन सेल के बाजार के संकट के बावजूद पिछले कुछ समय से इसमें तेजी देखने को मिली है. अगर पहली तिमाही में दोनों कंपनियों की सेल पर नजर डालें तो उसमें नेगेटिव रिजल्‍ट देखने को मिला है. लेकिन आंकड़े देखकर ये लगता है कि सैमसंग, एप्‍पल के मुकाबले मजबूत स्थिति में बनी हुई है.

जानिए कौन हैं मोबाइल बाजार की टॉप 3 कंपनियां 
सबसे अहम बात ये है कि अगर मोबाइल बाजार की टॉप कंपनियों पर नजर डालें तो उसमें जहां 20.8% से ज्‍यादा हिस्‍सेदारी के साथ सैमसंग नंबर वन है तो वहीं एप्‍पल का मार्केट शेयर 17.3% है और वो दूसरे नंबर पर है. इसके बाद 14.1% शेयर के साथ रेडमी (Redmi) तीसरे नंबर पर है. अब अगर एक नजर इन कंपनियों के उन प्रोडक्‍ट की बात करें जिन्‍होंने सेल में इजाफा किया है तो उनमें सैमसंग का गैलेक्‍सी S24 शामिल है. सैमसंग इसकी 60 मिलियन यूनिट तक बेच चुकी है. जबकि एप्‍पल ने सितंबर में आईफोन 15 लॉन्‍च किया है. जो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहले पांच महीनों में 69 मिलियन मॉडल तक बेच चुकी हैं. इसी तरह रेडमी के टॉप सेलर फोन पर नजर डालें तो उनमें Redmi K 50 I और Redmi Note 11T और Redmi Note 11 S जैसे मॉडल शामिल हैं.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

5 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

5 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago