✕

होम / बिजनेस / महाराष्ट्र सरकार के साथ इस कंपनी ने साइन किए दो MoU, शेयरों ने मारी उछाल

महाराष्ट्र सरकार के साथ इस कंपनी ने साइन किए दो MoU, शेयरों ने मारी उछाल

SJVN के शेयरों में शुक्रवार को करीब 7 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है. इस समझौते से जहां एक ओर कंपनी को फायदा हुआ है, वहीं दूसरी ओर कई लोगों को भी रोजगार मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महाराष्ट्र सरकार के साथ एक बड़ी डील साइन होने के बाद शुक्रवार यानी 27 सितंबर 2024 को एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN Ltd) के शेयर भी झूम उठे हैं. शेयर की कीमतों में 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. बता दें, कंपनी ने पम्प्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स और फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ 2 एमओयू (MOU) साइन किए हैं. 

48,000 करोड़ रुपये का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहला एमओयू एसजेवीएन और महाराष्ट्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ वाटर रिसोर्सेज के बीच हुआ है. कंपनी को 5 पम्प्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स को बनाना है, जिसकी कुल क्षमता मिलाकर 8100 मेगावाट की है. वहीं, दूसरा एमओयू एसजेवीएन और महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के बीच हुआ है. यह समझौता 505 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट बनाने के लिए हुआ है. इन दोनों प्रोजेक्ट्स में कुल 48,000 करोड़ रुपये का निवेश हो सकता है. इसके जरिए 8400 लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा. 

शेयर में आई इतनी तेजी
महाराष्ट्र सरकार के साथ दो एमओयू साइन होने के बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयर में काफी तेजी देखने को मिली है. शुक्रवार को बीएसई में एसजेवीएन लिमिटेड का शेयर 127.25 रुपये के लेवल पर खुला था. कंपनी का शेयर करीब 7 प्रतिशत की तेजी के साथ 134.80 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था, लेकिन शाम को कंपनी का शेयर थोड़ा नीचे आगया और 6.03 प्रतिशत की तेजी के साथ133.60 रुपये पर बंद हुआ. वहीं एनएसई में 5.40 प्रतिशत की तेजी के साथ132.79 रुपये पर बंद हुआ. 

इसे भी पढ़ें-Paytm ने शुरू किया Travel Carnival, सस्ती मिलेंगी फ्लाइट के साथ बस और ट्रेन की टिकट!

कंपनी का शेयर बाजार में क्या है हाल?
बता दें, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 89 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. हालांकि, पिछले 6 महीने में इसके शेयरों ने 10 प्रतिशत से भी कम का रिटर्न दिया है. बीएसई में कंपनी का 52 वीक हाई 170.45 रुपये और 52 वीक लो लेवल 63.38 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 52,502.06 करोड़ रुपये का है. इस कंपनी में सरकार की कुल हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक की है. इसमें एलआईसी का भी हिस्सा जुड़ा हुआ है.

(डिस्क्लेमर :  शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. यह खबर आपको केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है. BW हिन्दी आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है. अगर आपको निवेश करना है, तो पहले किसी एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

7 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित