✕

होम / बिजनेस / अडानी की इस कंपनी को योगी सरकार से मिला बड़ा ऑर्डर, जानें प्रोजेक्ट की डिटेल

अडानी की इस कंपनी को योगी सरकार से मिला बड़ा ऑर्डर, जानें प्रोजेक्ट की डिटेल

अडानी ग्रीन एनर्जी को योगी सरकार से मिला 1,250 मेगावाट ऊर्जा भंडारण क्षमता की पंप हाइड्रो भंडारण प्रोजेक्ट एक महत्वपूर्ण कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी, अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने हाल ही में घोषणा की कि उसकी इकाई 'अडानी सोलर एनर्जी' (Adani Solar Energy) को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) से 1,250 मेगावाट ऊर्जा भंडारण क्षमता की खरीद के लिए ठेका मिला है. यह ठेका पंप हाइड्रो भंडारण (PSP) प्रोजेक्ट से संबंधित है, जिसका कार्य उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में किया जाएगा. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

यूपीपीसीएल से मिली बड़ी परियोजना

अडानी सोलर एनर्जी को यह ठेका यूपीपीसीएल द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी के माध्यम से प्राप्त हुआ है. इसके तहत, कंपनी को 40 वर्षों तक एक निश्चित लागत पर ऊर्जा भंडारण क्षमता उपलब्ध करानी होगी. कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह प्रोजेक्ट पनौरा पीएसपी के नाम से जाना जाएगा, और इसके तहत देय वार्षिक निश्चित लागत प्रति मेगावाट 76,53,226 रुपये (कर अतिरिक्त) होगी. यह ठेका 40 साल के लिए है, और परियोजना की न्यूनतम प्रतिबद्धता भी 40 वर्षों की होगी. जानकारी के अनुसार यह प्रोजेक्ट अगले छह वर्षों में पूरा होगा.

बीएसई पर शेयरों में बढ़त

इस खबर के बाद अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली. मंगलवार को बीएसई पर अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 0.57% की बढ़त के साथ 840.35 रुपये पर बंद हुए. इस तरह की वृद्धि दर्शाती है कि निवेशकों में कंपनी के नए ठेके को लेकर सकारात्मक रुझान है.

कंपनी के तिमाही नतीजे

हाल ही में अडानी ग्रीन एनर्जी ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे, जिनमें कंपनी का मुनाफा 85 प्रतिशत बढ़कर 474 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में मुनाफा 256 करोड़ रुपये था. इस अवधि में कंपनी की बिजली आपूर्ति से आय भी बढ़कर 1,993 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,765 करोड़ रुपये थी. बता दें, अडानी ग्रीन एनर्जी ने 2024 में सौर और पवन ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. कैलेंडर वर्ष 2024 में, कंपनी ने राष्ट्रव्यापी उपयोगिता-स्तरीय सौर ऊर्जा स्थापना में 15 प्रतिशत और पवन ऊर्जा स्थापना में 12 प्रतिशत का योगदान किया. इसके अलावा, अप्रैल से दिसंबर 2024 के बीच कंपनी की ऊर्जा बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 2010.8 करोड़ यूनिट हो गई, जो पिछले साल के मुकाबले एक बड़ी वृद्धि दर्शाता है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

2 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

20 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

2 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

2 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

23 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

2 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

18 hours ago