होम / बिजनेस / BW Exclusive:दुनियाभर में Lay Off के बीच इस कंपनी ने Salary Hike कर Employees को किया खुश

BW Exclusive:दुनियाभर में Lay Off के बीच इस कंपनी ने Salary Hike कर Employees को किया खुश

दुनियाभर की नामी कंपनियों में शामिल फेसबुक, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट अब तक कई लोगों को कॉस्‍ट कटिंग के नाम पर बाहर का रास्‍ता दिखा चुकी हैं. ऐसे हालातों में इस कंपनी ने सैलरी हाइक दिया है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

दुनिया भर की कई कंपनियों में अब तक ले-ऑफ की घोषणा हो चुकी है. कोई ले-ऑफ को लेकर कॉस्‍ट कटिंग को वजह बता रहा है तो कोई दुनिया भर के कठिन हालातों के कारण ऐसा कर रहा है. लेकिन दुनियाभर की नामी टेक कंपनी Cognizant ने अपने कर्मचारियों को सैलरी हाईक दी है. कंपनी की ओर से उन कर्मचरियों को सीईओ रवि कुमार की ओर से लेटर भी भेजा गया है, जिनका सैलरी हाइक हुआ है. सीईओ ने अपने इस लेटर में इस हाइक को लेकर कई अहम बातें कही है.

CEO ने अपने लेटर में क्‍या कहा है? 
अपने इस लेटर की शुरूआत करते हुए Cognizent के सीईओ रवि कुमार लिखते हैं कि आपको मिली हाइक आपके  पुरस्‍कारों का एक अनिवार्य हिस्‍सा है. इसके साथ कंपनी की ओर से दी जाने वाली सभी सुविधाएं जिसे हम आपको और आपके परिवार के सपोर्ट के लिए लिए देते हैं. यही कारण है कि हमारी कंपनी ने आपके द्वारा हमारे ग्राहकों सहकर्मियों और समुदायों को प्रदान किए जाने वाले मूल्‍य के लिए हमने अधिक सुसंगत, विश्‍वसनीय और प्रतिस्‍पर्धी होने के लिए लगन से काम किया है. 

इस हफ्ते कई लोगों को मिलेगा मेरिट पे लेटर 
कंपनी के सीईओ रवि कुमार आगे कहते हैं कि इस हफ्ते आप में से जो लोग असिस्‍टेंट डॉयरेक्‍टर के लेवल पर हैं उनको उनके 2023 के मेरिट ई पे लेटर मिल जाएंगे. इस बात का ध्‍यान रहे कि हमने इस योग्‍यता बढ़ोतरी को साल के अंत से 6 महीने पहले किया था. इसका मतलब है कि आप में से ज्‍यादा लोग पिछले 18 महीनों में तीसरी मेरिट में बढ़ोतरी देख रहे हैं. 

300000 से ज्‍यादा लोगों को मिली हाइक 
सीईओ रवि कुमार आगे कहते हैं कि योग्‍य निदेशकों और जनवरी में जिन लोगों को हाइक मिली है उनके साथ Cognizent इस साल 3 लाख से ज्‍यादा लोगों को हाइक दे रहा है. वो आगे कहते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में हमने हाइक पर ज्‍यादा निवेश किया है. क्‍योंकि cognizent की सफलता में आप हमारे लिए वैल्‍यूएबल हैं. हमारी कंपनी का बोर्ड और मैं पूरी इंडस्‍ट्री में cognizent को सबसे बेस्‍ट इंप्‍लॉयर बनाना चाहते हैं. ऐसा करने के लिए हम सबकुछ झोंक देंगे. इसकी प्रक्रिया लगातार चलने वाले प्रशिक्षण, अपस्किलंग और प्रोफेशनल डेवलपमेंट करने के साथ ही शुरु हो जाती है. cognizent की सफलता में योगदान देने के लिए धन्‍यवाद.

पिछले क्‍वार्टर में हुआ था 1.3 प्रतिशत से ज्‍यादा इजाफा 
cognizent को लॉस्‍ट क्‍वॉर्टर 4 के मुनाफे में 1.3 प्रतिशत के इजाफे के साथ 4.8 बिलियन का मुनाफा हुआ था. जबकि साल दर साल में कंपनी को FY 22 में कुल 521 मिलियन का मुनाफा हुआ था. जोकि पिछले साल से 9.5 प्रतिशत कम था. कंपनी में 3 लाख से ज्‍यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं. कंपनी में क्‍वार्टर 3 के मुकाबले 5000 से ज्‍यादा कर्मचारियों का इजाफा हुआ है. कंपनी टेक सल्‍यूशन प्रोवाइड करने वाली नामी कंपनी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

11 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

11 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

11 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

13 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

16 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

11 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

11 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

11 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.