✕

होम / बिजनेस / खेलों को बढ़ावा देने के लिए आगे आई ये कंपनी, इन राज्यों की क्रिकेट टीमों को किया स्पॉन्सर

खेलों को बढ़ावा देने के लिए आगे आई ये कंपनी, इन राज्यों की क्रिकेट टीमों को किया स्पॉन्सर

भारत के अग्रणी फूड प्रोसेसिंग ब्रैंडों में से एक Tops ने DPL, UPL और UKPL में भाग लेने वाली राज्य स्तरीय क्रिकेट टी20 टीमों को स्पॉन्सर किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जीडी फूड्स एमएफजी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (Tops) ने खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL),  यूपी प्रीमियर लीग (UPL) और उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UKPL) की अलग अलग टीमों को स्पॉन्सर किया है. बता दें, टॉप्स की यह पहल जमीनी स्तर के खेलों को बढ़ावा देने और पूरे उत्तर भारत में उभरती प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड की एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता को दर्शाती है. 

इन टीमों को किया स्पॉन्सर
राज्य स्तरीय क्रिकेट टी20 में टॉप्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) की साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स (पुरुष और महिला) इन दोनों टीमों को स्पांसर किया है, जिससे कैपिटल सिटी में प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जा सके और खिलाड़ियों को आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके. यूपी प्रीमियर लीग में टॉप्स कानपुर सुपरस्टार्स पुरुष और महिला टीमों के लिए एसोसिएट पार्टनर के रूप में शामिल हुआ है, जिससे उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धात्मक भावना और विकास को बढ़ावा मिलेगा. वहीं, उत्तराखंड प्रीमियर लीग में टॉप्स ने उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं के विकास और विजिबिलिटी को सुनिश्चित करते हुए, नैनीताल एसजी पाइपर्स पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों को अपना समर्थन दिया.

युवा एथलीटों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना उद्देश्य
जीडी फूड्स के वाईस चेयरमैन डॉ. नितिन सेठ ने इन संगठनों के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए कहा है कि हम खेलों की शक्ति में विश्वास करते हैं जो समुदायों को एकजुट करती है और युवाओं को प्रेरित करती है. इन टीमों का समर्थन करके, हमें उम्मीद है कि हम युवा एथलीटों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने, भारत को गौरव दिलाने और अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में मदद करेंगे. बता दें, दिल्ली प्रीमियर लीग 8 सितंबर को एक शानदार समापन के साथ समाप्त हुई और टॉप्स द्वारा प्रायोजित टीमों में से एक, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने महिलाओं का फाइनल जीतकर प्रतिष्ठित कप अपने नाम किया. यूपी प्रीमियर लीग का समापन 14 सितंबर को एक रोमांचक समापन के साथ हुआ, जबकि उत्तराखंड प्रीमियर लीग 22 सितंबर को सफलतापूर्वक समाप्त हुई.

इसे भी पढ़ें-Ola Electric ने लॉन्च की 'हाइपर सर्विस', ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

7 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित