✕

होम / बिजनेस / भारत में लॉन्च हुई अमेरिका की ये दवा, डायबिटीज के इलाज में होगी फायदेमंद, जानिए इसका नाम और कीमत?

भारत में लॉन्च हुई अमेरिका की ये दवा, डायबिटीज के इलाज में होगी फायदेमंद, जानिए इसका नाम और कीमत?

भारत में लॉन्च यह दवा, Eli Lilly की नई दवा Mounjaro के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है. अगर दवा का उपयोग सही तरीके से किया जाए तो यह डायबिटीज और मोटापे के मरीजों के लिए एक प्रभावी उपचार साबित हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका की दवा कंपनी, इलाई लिली (Eli Lilly) ने भारत में अपनी डायबिटीज और मोटापा कम करने की दवा मॉनजारो (Mounjaro) के लॉन्च की है. ंअमेरिका में पहले से उपलब्ध इस दवा को सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) से मार्केटिंग की मंजूरी मिलने के बाद अब भारत में भी बेचा जाएगा. इस दवा को एक खुराक वाली शीशी में उपलब्ध कराया गया है. 2.5 मिलीग्राम की शीशी की कीमत 3500 रुपये है, जबकि 5 मिलीग्राम की शीशी की कीमत 4375 रुपये है. तो आइए इस दवा के बारे में विस्तार से जानते हैं.

इलाज में आएगा इतना खर्च 

इस दवा के लॉन्च को लेकर विश्लेषकों का मानना है कि यह इलाई लिली के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है, भले ही इसके लिए कुछ हजार मरीजों का ही इलाज किया जाए. जानकारी के अनुसार अगर किसी मरीज को अधिकतम खुराक, यानी 15 मिलीग्राम प्रति सप्ताह दी जाती है, तो इलाज की लागत 40,000 रुपये प्रति माह तक जा सकती है, जो कि सालाना 4.8 लाख रुपये तक हो सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार लिली को आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, और दवा की कीमतें अधिक रखी गई हैं, जिससे कंपनी को इसकी कीमतों को बनाए रखने में मदद मिलेगी. इसके बावजूद अगर कंपनी को 10,000 मरीज मिलते हैं तो यह दवा 500 करोड़ रुपये तक का व्यापार कर सकती है.

केवल इन डायबिटीज मरीजों के लिए है ये दवा

हालांकि यह दवा एक बड़ा अवसर हो सकती है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टरों का कहना है कि यह दवा सभी डायबिटीज मरीजों के लिए नहीं है. फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड के कंसल्टेंट-बेरिएट्रिक और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ. हृषिकेश सालगांवकर ने बताया कि यह दवा उन मरीजों के लिए उपयुक्त है, जिनकी डायबिटीज संतोषजनक तरीके से नियंत्रित नहीं हो रही है. उन्होंने दवा के सामान्य खुराक पैटर्न के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें शुरुआत 2.5 मिलीग्राम की खुराक से होती है, जो सप्ताह में एक बार दी जाती है. अगर मरीज इसे सहन करता है, तो खुराक को धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है.

भारत में डायबिटीज और मोटापे की बढ़ती समस्या

भारत में डायबिटीज और मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, और इस दवा का लॉन्च इसे नियंत्रित करने में मदद कर सकता है. हालांकि, डॉक्टरों का मानना है कि यह दवा सावधानी से दी जानी चाहिए और केवल उन मरीजों को दी जानी चाहिए जिनकी स्थिति इसके लिए उपयुक्त हो.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

8 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

10 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

11 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

8 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

2 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

4 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

4 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago