होम / बिजनेस / इस विमान कंपनी ने घटाया यात्री किराया, ये रही इस कमी की वजह

इस विमान कंपनी ने घटाया यात्री किराया, ये रही इस कमी की वजह

इससे पहले अक्‍टूबर में जब कीमतों में इजाफा हुआ था तो उस वक्‍त विमान कंपनी की ओर से 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक इजाफा किया गया था. उसे अब वापस ले लिया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही केन्‍द्र सरकार की ओर से ATF (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) के दामों में हुई कमी का फायदा आम आदमी को मिलना शुरू हो गया है. ATF में कमी का असर ये हुआ है कि विमान कंपनी इंडिगो (Indigo) ने अपने किराए में कमी का एलान कर दिया है. इस कमी से विमान किराए में 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की कमी आने की संभावना है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि वो एटीएफ शुल्‍क को हटा रही है. कंपनी की ओर से अक्‍टूबर में एटीएफ में इजाफे के बाद ये शुल्‍क लगाया गया था. 

अक्‍टूबर में इतना लगाया था शुल्‍क 
अक्‍टूबर में एटीएफ में बढ़ोतरी के बाद उसकी ओर से इसमें जो इजाफा किया गया था उसके अनुसार, 0-500 किलोमीटर के लिए 300 रुपये,  500-1000 किलोमीटर के लिए 400 रुपये, 1001-1500 किलोमीटर के लिए 550 रुपये, 1501-2500 किलोमीटर के लिए 650 रुपये अतिरिक्‍त चुकाने पड़ रहे थे. यही नहीं 2501-3500 किलोमीटर के लिए कंपनी ने 800 रुपये और 3501 किलोमीटर और उससे अधिक के लिए 1000 रुपये का चार्ज लगाया था. 

कंपनी ने अपने बयान में कही ये बात 
इंडिगो की ओर से इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा गया है कि भारत की अग्रणी एयरलाइन इंडिगो 4 जनवरी 2024 से अपने घरेलू और इंटरनेशनल मार्गों पर लागू फ्यूल चार्ज को हटाते हुए खुशी महसूस कर रही है. कंपनी की ओर से ये भी कहा गया है कि चूंकि एटीएफ की कीमतें लगातार बदल रही हैं, ऐसे में हम कीमतों या बाजार की स्थितियों में किसी भी बदलाव को लेकर जवाब देने के लिए अपने किराए और कंपोनेंट को एडजस्‍ट करना जारी रखेंगे. इंडिगो अपने यात्रियों को किफायती, ऑन टाइम और हैशलेस यात्रा कराने के अपने संकल्‍प पर प्रतिबद्ध है. 

ATF के दामों में हुई है कमी 
ATF के दामों में इस साल 1 जनवरी को केन्‍द्र सरकार की ओर से कमी कर दी गई थी. सरकार की ओर से इसमें कोई 4 प्रतिशत की कमी की गई थी. इस कमी के बाद तेल की कीमतें 101993.17 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई थी. इससे पहले नवंबर में 6 फीसदी और दिसंबर में 4.6 फीसदी की कमी हो गई थी. इससे पहले जून 2023 में एटीएफ के दामों में कमी देखने को मिली थी. 

ये भी पढ़ें: Mutual Fund बिजनेस की तैयारी में Reliance की ये कंपनी, SEBI के पास दायर किए दस्‍तावेज
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

15 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

15 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago