✕

होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों में बन सकता है कमाई का मौका!

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों में बन सकता है कमाई का मौका!

शेयर बाजार के लिए समय बेहद अच्छा चल रहा है. मार्केट हर रोज नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है. आज भी बाजार में तेजी का रुख बने रहने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज भी बाजार में तेजी बने रहने की उम्मीद है. कल बाजार उछाल के साथ बंद हुआ था. वैश्विक बाजारों में तेजी और घरेलू स्तर पर कुछ चुनिंदा सेक्टर्स के शेयरों में खरीदारी के चलते दोनों सूचकांक मजबूती हासिल करने में कामयाब रहे. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 666.25 अंकों की बढ़त के साथ अपने अब तक के उच्चतम स्तर 85,836.12 पर पहुंच गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 211.90 अंक चढ़कर 26,216.05 के लेवल पर आ गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इन पर लगा सकते हैं दांव 
शुरुआत करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर MACD के संकेतों से. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Tata Communications,  GMR Power & Urban Infra, Ceat, TVS Holdings, Dalmia Bharat और  Ipca Laboratories पर तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव उछल सकते हैं. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनसे बनाए रखें दूरी
इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. Globus Spirits, Bajaj Holdings, Dhunseri Investment, Page Industries, Sundaram Finance, Coforge, Hawkins Cookers, Titan Company और Radico Khaitan में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. वैसे, Bajaj Holdings And Investment के शेयर कल करीब डेढ़ प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे थे. Globus Spirits में करीब साढ़े आठ प्रतिशत का उछाल आया था.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में आज Samvardhana Motherson, Lloyds Metal, Blue Star, Trent, Shriram Finance, M&M और Apollo Tyres का नाम शामिल हैं. दरअसल,  इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. लिहाजा आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

1 day ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 day ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 day ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 day ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 day ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

4 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

2 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

4 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

5 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

7 hours ago