✕

होम / बिजनेस / वीकेंड पर खनकती जेब की चाहत पूरी कर सकता है आज इन शेयरों पर दांव, देखें पूरी लिस्ट

वीकेंड पर खनकती जेब की चाहत पूरी कर सकता है आज इन शेयरों पर दांव, देखें पूरी लिस्ट

Stock Market: शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए कल का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहा. कारोबार की शुरुआत में बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली, लेकिन बाद में उसमें कुछ कमी आ गई. अच्छी बात यह रही कि मार्केट ग्रीन लाइन पर ही बंद हुआ. मुनाफावसूली के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स केवल 236 अंक मजबूत होकर 83,184.80 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 38 अंकों की तेजी के साथ 25,415.80 पर बंद हुआ. इस दौरान, सेंसेक्स की अधिकांश कपनियां मुनाफे में रहीं. चलिए जानते हैं कि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज मार्केट में कौनसे शेयर फोकस में रह सकते हैं.

इनमें उछाल संभव
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर MACD के संकेतों की. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस (MACD) ने Jubilant Food, Asahi Industries Glass, Policybazaar, Finolex Industrie, Bikaji Foods और Endurance Tech पर तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव उछल सकते हैं और ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए प्रॉफिट कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनमें मंदी के संकेत
इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है.  Asian Paints, Godrej Industries, VIP Industries, Apollo Hospital, Rajesh Exports और JK Cement में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. दूसरे शब्दों में कहें तो उनके भाव गिर सकते हैं. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधानी बरतें. वैसे एशियन पेंट्स के शेयर कल तेजी के साथ बंद हुए थे. गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयर भी कल मुनाफे में रहे थे. इस स्टॉक की कीमत 1,205 रुपए है. 

इनमें मजबूत खरीदारी
अब जानते हैं उन शेयरों के बारे में जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इस लिस्ट में Voltas, Max Healthcare, Policybazaar, Jubilant Food, NTPC, Campus Activewear और Info Edge का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपने 52 वीक के हाई लेवल को टच कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. लिहाजा इन पर भी आज नज़र बनाए रखें. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

15 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित