✕

होम / बिजनेस / सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इन शेयरों में निवेश से हो सकती है कमाई!

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इन शेयरों में निवेश से हो सकती है कमाई!

पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार का रुख उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले हफ्ते शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. बीएसई सेंसेक्स 236 पॉइंट्स की नरमी के साथ 60,621 और निफ्टी 80 पॉइंट्स लुढ़ककर 18,027 पॉइंट्स पर आ गया था. इसकी एक बड़ी वजह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) का बाजार से पैसा निकालना है. आज यानी सोमवार को भी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.   

दिखाई दे सकती है मजबूती
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज जिन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं, उनमें Centrum Capital, ICICI Bank,  Hindustan Aeronautics, JK Paper और Sterling and Wilson शामिल हैं. Centrum Capital का शेयर शुक्रवार को गिरावट वाले बाजार में भी 4.44% की तेजी के साथ 24.70 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले एक महीने में इसने 4.88% का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 35.45 रुपए है.

तेजी के साथ हुए थे बंद
वहीं, आईसीआईसीआई बैंक का शेयर इस समय 871.65 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. बीते एक साल में इस प्राइवेट बैंक के शेयर ने महज 9.17% रिटर्न दिया है. इसी तरह, Hindustan Aeronautics का शेयर 2,513.35 और जेके पेपर का 421.50 रुपए के भाव पर मिल रहा है. दोनों ही शेयरों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई थी. Sterling and Wilson की बात करें, तो इसमें पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 3.11% की तेजी रिकॉर्ड की गई थी. 272 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर अपने 52वीक के हाई लेवल 412.75 रुपए से काफी नीचे है.

आज आएंगे नतीजे
इसके अलावा, Axis Bank, IDBI Bank, Canara Bank, Container Corporation of India, Amber Enterprises India, Craftsman Automation, Butterfly Gandhimathi Appliances, Gland Pharma, Gravita India, HFCL, Jammu & Kashmir Bank, Jindal Stainless, Poonawalla Fincorp, Route Mobile, Shoppers Stop, Syngene International, Tata Communications, Tamilnad Mercantile Bank और Zensar Technologies के शेयरों पर भी नजर रखें, उनकी तिमाही कमाई के नतीजे आज आ सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

6 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

10 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

11 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

12 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

6 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

7 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

10 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.