होम / बिजनेस / इन Sectors से हाथ खींच रहे विदेशी निवेशक, क्या प्रभावित होगी Stocks की चाल?

इन Sectors से हाथ खींच रहे विदेशी निवेशक, क्या प्रभावित होगी Stocks की चाल?

विदेशी निवेशकों के मिजाज पर हमारे शेयर बाजार की चाल काफी हद तक निर्भर करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार के लिए नए साल की शुरुआत अच्छी रही है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ था. हमारे बाजार की चाल काफी हद तक विदेशी निवेशकों के रुख पर निर्भर करती है. पिछले साल फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FPI) ने भारतीय बाजार में अच्छी-खासी खरीदारी की थी, जिससे मार्केट तेजी रफ्तार से भागा. दिसंबर के पहले पखवाड़े में FPI का फंड फ्लो अच्छा रहा, लेकिन दूसरे पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने कुछ सेक्टर्स से पैसा निकाला. ऐसे में आने वाले दिनों में संबंधित सेक्टर्स के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 

ये स्टॉक रहे पसंदीदा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में टेलीकॉम, टेक्सटाइल, रियलिटी, रियल एस्टेट, यूटिलिटीज जैसे सेक्टर्स से विदेशी निवेशकों ने फंड निकाला है. पिछले हफ्ते रियल एस्टेट से जुड़े शेयरों ने अच्छा परफॉर्म किया था. अब इस सेक्टर से विदेशी निवेशक बिकवाल बने हैं. रियल्टी, टेलीकॉम और टेक्सटाइल से FPI ने सबसे अधिक फंड निकाला है. हालांकि, दिसंबर के आखिरी 15 दिनों में फाइनेंशियल सर्विस स्टॉक विदेशी फंड मैनेजरों की शीर्ष पसंद बने रहे थे.

किस सेक्टर से कितने निकाले? 
रिपोर्ट्स बताती हैं कि दिसंबर 2023 के दूसरे पखवाड़े में रियलिटी सेक्टर में विदेशी निवेशकों का नेट फंड आउट फ्लो 561 करोड़ रुपए रहा. जबकि नवंबर 2023 में उन्होंने 1,112 करोड़ रुपए निवेश किए थे. इसी तरह, FPI ने टेलीकॉम सेक्टर में बिकवाली करके 264 करोड़ रुपए निकाले. नवंबर 2023 में उन्होंने 828 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया था. Textiles में निकासी का आंकड़ा 53 करोड़ रुपए रहा. Media & Entertainment की बात करें, तो दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में विदेशी निवेशकों का नेट फंड आउट फ्लो 37 करोड़ रुपए रहा. वहीं, यूटिलिटीज सेक्टर में भी उन्होंने काफी बिकवाली की. इस सेक्टर में FPI का नेट फंड आउट फ्लो 27 करोड़ रुपए था. 

इस शेयर में तूफानी तेजी
उधर, विदेशी निवेश वाले ईस्ट वेस्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयर तूफानी तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं. शुक्रवार को 4.90% उछाल के साथ 8.78 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले एक महीने में यह शेयर 30.65% और छह महीनों में 87.21% का रिटर्न दे चुका है. इस शेयर पर विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भी दांव लगाया है. इस स्मॉल-कैप स्टॉक में FII की 6.78% हिस्सेदारी है. जुलाई से सितंबर 2023 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, मॉरीशस स्थित इस FII के पास कंपनी के 86.50 लाख शेयर हैं. एक साल में ये पेनी स्टॉक अपने निवेशकों को 50.09% का रिटर्न दे चुका है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

57 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

57 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago