होम / बिजनेस / 2023 में इन PSU स्टॉक्स ने इन्वेस्टर्स को किया मालामाल, दिए 100% से ज्यादा के रिटर्न्स!

2023 में इन PSU स्टॉक्स ने इन्वेस्टर्स को किया मालामाल, दिए 100% से ज्यादा के रिटर्न्स!

BSE पर मौजूद हर 3 में से एक PSU स्टॉक ने एक साल में अपने इन्वेस्टर्स को 100% से ज्यादा रिटर्न्स प्रदान किये हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर मार्केट (Stock Market)  लिए 2023 काफी अच्छा साल बीता है. जहां एक तरफ इस साल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स (Sensex) और राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी 50 (Nifty 50) ने नए रिकॉर्ड स्तर प्राप्त कर लिए, वहीं इस साल एक से बढ़कर एक जबरदस्त IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफर भी देखने को मिले हैं. दूसरी तरफ इस साल शेयर मार्केट में PSU यानी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग के स्टॉक्स ने अपने इन्वेस्टर्स को जबरदस्त रिटर्न्स प्रदान किए हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और PSU स्टॉक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर कैपेक्स, स्वदेशी डिफेन्स और मैन्युफैक्चरिंग में ‘मेक इन इंडिया’ जैसे विभिन्न कारकों पर जोर दिया गया और इसका असर सीधे तौर पर पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग वाले स्टॉक्स पर देखने को मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो BSE पर मौजूद हर 3 में से एक PSU स्टॉक ने एक साल में अपने इन्वेस्टर्स को 100% से ज्यादा रिटर्न्स प्रदान किये हैं. इतना ही नहीं, अगर एनालिस्टों की मानें तो अभी PSU सेक्टर के शेयरों में काफी ताकत बाकी है और आने वाले समय में इनमें और ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है. 

इन PSU स्टॉक्स में दिखा उछाल
REC और Power Finance Corporation: रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन (REC) और पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Power Finance Corporation), PSU क्षेत्र के जाने माने स्टॉक हैं और 2023 की शुरुआत से लेकर अभी तक जहां REC में 252% की वृद्धि देखने को मिली है, वहीं पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन में 241% की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है. 

IRFCL (Indian Railway Finance Corporation Limited): IRFCL का संबंध रेलवे के विस्तार के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने का है और इस दौरान PSU क्षेत्र के इस स्टॉक में 197% की वृद्धि देखने को मिली है. 

Mazagon Dock Shipbuilders Limited और NLC India: मजागों डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Mazagon Dock Shipbuilders Limited) डिफेन्स क्षेत्र का अग्रणी PSU स्टॉक है और 2023 की शुरुआत से अभी तक इस स्टॉक में 195% की वृद्धि देखने को मिली है. दूसरी तरफ इग्नाईट उत्पादक कंपनी NLC इंडिया (NLC India) का नाम भी लिस्ट में शामिल हैं और 2023 की शुरुआत से लेकर अभी तक 193% का उछाल देखने को मिला है. 
 

यह भी पढ़ें: ऐसे ही कर्मचारियों के चहेते नहीं हैं Ratan Tata, ये एक घटना बयां करती है बहुत कुछ 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

5 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago