✕

होम / बिजनेस / भारत की इन कंपनियों ने बनाई TIME की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों में जगह

भारत की इन कंपनियों ने बनाई TIME की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों में जगह

TIME मैग्‍जीन की वर्ष 2023 के लिए 100 प्रभावशाली कंपनियों में जिन भारतीय कंपनियों ने जगह बनाई है उनमें सिर्फ 3 नाम शामिल हैं, जबकि ग्‍लोबल कंपनियों में एनवीडिया, स्पेसएक्स जैसे कई नाम शामिल हैं.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

TIME मैग्‍जीन ने गुरुवार को उन 100 कंपनियों के नाम जारी किए हैं जो दुनिया की सबसे प्रभावशाली कपंनियां रही हैं. इन सूची में भारत की तीन कंपनियां भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है. इन तीन भारतीय कंपनियों में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और मीशो सहित पॉलीगन लैब्‍स जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, पॉलीगॉन लैब्स, जिसे मूल रूप से चार भारतीयों द्वारा मैटिक नेटवर्क के रूप में स्थापित किया गया था उसका नाम भी इस सूची में नाम शामिल है.

एनपीसीई का डिजिटल पेमेंट में रहा है बड़ा योगदान 
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा 2008 में लॉन्च किए गए एनपीसीआई का देश के डिजिटल भुगतान को आम आदमी तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका रही है. टाइम ने इस कंपनी  को लेकर कहा कि जैसा कि भारत में स्मार्टफोन और इंटरनेट का उपयोग बीते कई सालों में बढ़ा है, उसे देखते हुए एनपीसीआई ने यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लॉन्च किया, जो मोबाइल ऐप और क्यूआर कोड के माध्यम से तुरंप पैसा ट्रांसफर करने में काफी मददगार है, और डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जगह लगभग 300 मिलियन उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान लाया है. इसने देश में ई-कॉमर्स के विकास को संभव करने में काफी मदद की है जो लंबे समय से नकदी से जुड़ा हुआ था. यूपीआई देश में बड़ी सफलता के बाद घरेलू सफलता के बाद, एनपीसीआई सिंगापुर और यूएई सहित कई देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार कर रहा है, जो अब यूपीआई भुगतान स्वीकार कर रहे हैं.

मीशो के सामने है बड़ी चुनौती 
शॉपिंग ऐप मीशो को 2015 में विदित आत्रे और संजीव बरनवाल द्वारा लॉन्च किया गया था और इसका मुख्यालय बैंगलोर, कर्नाटक में है. प्लेटफ़ॉर्म विक्रेताओं से कोई कमीशन नहीं लेता है, जिसके बारे में उसका कहना है कि इसके कारण वो अपने 60 प्रतिशत उत्पादों को 4 डॉलर से कम में बेचने में सक्षम हो पाता है. इस कंपनी को लेकर टाइम ने कहा लेकिन ऑनलाइन-शॉपिंग के लगातार बढ़ते बाजार में कंपनी की राह आसान नहीं होगी जबकि उसे इस वित्तीय वर्ष में मुनाफे तक पहुंचने की उम्मीद है,  उसे अन्य कंपनियों से मिल रही चुनौतियों से निपटना होगा. 

पॉलीगन बैग्‍स ने भी निभाई है अहम भूमिका
टाइम की 100 प्रभावशाली कपंनियों की सूची में पॉलीगॉन लैब्स भी शामिल है, जिसे पहले मैटिक नेटवर्क के नाम से जाना जाता था. इसकी स्थापना 2017 में मुंबई स्थित चार सॉफ्टवेयर इंजीनियरों द्वारा की गई थी. जयंती कनानी, संदीप नेलवाल, अनुराग अर्जुन और मिहेलो बजेलिक ने की थी. इसके बाद फरवरी 2021 में इसे पॉलीगॉन में फिर से ब्रैंडेड किया गया. कंपनी का लक्ष्य एथेरियम के साथ मिलकर एक मल्टी-चेन ब्लॉकचेन सिस्टम बनाता है. टाइम ने इस कंपनी के बारे में कहा है कि पॉलीगॉन लैब्स ब्लॉकचेन को मुख्यधारा में ला रही है, जिससे स्टारबक्स, नाइके और मेटा जैसी कंपनियों को वितरित रिकॉर्डकीपिंग तंत्र का उपयोग करके अधिक सुरक्षित एप्लिकेशन बनाने में मदद मिल रही है, और ये मुद्रा और निवेश से लेकर इवेंट टिकट तक हमारे पास जो कुछ भी है, उस पर नज़र रखने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है. 
सूची में जिन अन्य कंपनियों का उल्लेख किया गया है उनमें चिप निर्माता एनवीडिया, एलन मस्क की स्पेसएक्स, सैम अल्टमैन की ओपनएआई, फुटवियर कंपनी क्रॉक्स, फास्ट फूड चेन टैको बेल, ईवी निर्माता बीवाईडी, लक्जरी फैशन ब्रांड एलवीएमएच और रक्षा ठेकेदार लॉकहीड मार्टिन शामिल हैं.  ऐप्पल, आईबीएम, सैमसंग, माइक्रोसॉफ्ट और सीमेंस जैसे तकनीकी दिग्गज भी सूची में थे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

2 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

5 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

6 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

7 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

2 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

2 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

5 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

7 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

7 hours ago