होम / बिजनेस / निवेश का यह तरीका है सबसे लोकप्रिय, क्या आपने किया निवेश?

निवेश का यह तरीका है सबसे लोकप्रिय, क्या आपने किया निवेश?

आवर्ती बचत योजना में मैच्योरिटी पूरा होने पर मूल राशि को वापस कर दिया जाता है और आप अपनी सुविधा के अनुसार पूरे ब्याज को इकट्ठे या नियमित रूप से निकाल सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

छोटी बचत योजनाओं में आवर्ती जमा (रेकरिंग डिपॉजिट-RD) एक बेहद लोकप्रिय योजना है. यह बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) योजना जितनी ही सुरक्षित होती है और हर महीने इसमें छोटी-छोटी राशि जमा करके इन्वेस्टर्स मैच्योरिटी पूरी होने पर एक बड़ी राशि का आनंद उठा सकते हैं. आप आवर्ती जमा ऑप्शन को चुनकर हर महीने इसमें निश्चित राशि जमा करवा सकते हैं और ब्याज भी कमा सकते हैं. आवर्ती जमा योजना पर मिलने वाले ब्याज की गणना एक ‘क्वार्टरली कम्पाउंड विधि’ के माध्यम से की जाती है. ब्याज की दरें कस्टमर्स द्वारा चुने गए बैंक और अवधि के आधार पर अलग-अलग होती है. 

आवर्ती जमा योजना की अवधि
बैंकों द्वारा प्रदान किये जाने वाली आवर्ती योजनाओं की अवधि 6 महीनों से 10 सालों के बीच होती है और इस दौरान ब्याज की दरें एक सामान बनी रहती हैं. एक FD योजना की ही तरह आवर्ती बचत योजना में भी मूल राशि को मैच्योरिटी पूरा होने पर वापस कर दिया जाता है और आप अपनी सुविधा के अनुसार या तो पूरे ब्याज को एक ही बार में या फिर नियमित रूप से इसे प्राप्त कर सकते हैं. बैंकों द्वारा अपनी FD की योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ाने की वजह से आवर्ती जमा योजनाओं की ब्याज दरों में भी बढ़ोत्तरी होगी. इसीलिए हम SBI (भारतीय स्टेट बैंक), HDFC बैंक, Yes बैंक और PNB (पंजाब नेशनल बैंक) जैसे देश के कुछ बड़े बैंकों द्वारा आवर्ती जमा पर प्रदान किये जाने वाली ब्याज दरों की जानकारी लेकर आये हैं. 

SBI द्वारा आवर्ती योजना पर दिया जाने वाला ब्याज: 1 साल से लेकर 10 सालों तक की अवधि वाली आवर्ती जमा योजना के लिए SBI, 6.8% से 7% के बीच की ब्याज दरें प्रदान करता है. हर महीने किया जाने वाली न्यूनतम जमा राशि 100 रुपये होती है. यह ब्याज दरें 15 फरवरी 2023 से लागू की गयी हैं. यदि लगातार 6 महीनों तक कस्टमर के द्वारा इन्सटॉलमेंट नहीं दी जाती है तो बैंक आवर्ती जमा खाते को बंद कर देता है और बची हुई राशि को कस्टमर को लौटा देता है. 

PNB द्वारा आवर्ती खाते पर दिया जाता है इतना ब्याज: PNB अपने रेगुलर कस्टमर्स को 6 महीनों से 10 साल तक की मैच्योरिटी पीरियड वाली आवर्ती योजना के लिए 5.5% से लेकर 7.25% तक का ब्याज प्रदान करता है. यह ब्याज दरें 20 फरवरी 2023 से लागू की जा चुकी हैं. मैच्योरिटी पूरी होने या फिर आखिरी इन्सटॉलमेंट दिए जाने के एक महीने बाद बैंक आवर्ती योजना का भुगतान प्रदान करता है. 

आवर्ती योजना पर HDFC देता है इतना ब्याज: अपने रेगुलर कस्टमर्स को HDFC बैंक 6 महीने से 10 सालों तक की अवधि वाले आवर्ती बचत खाते के लिए 4.5% से लेकर 7.10% की ब्याज दर प्रदान करता है. 15 महीनों के लिए 7.10% की नयी ब्याज दर 24 फरवरी 2023 से लागू की गयी है और बाकी अवधि के हिसाब से सभी ब्याज दरें 24 जनवरी 2023 से लागू की जा चुकी हैं. 
आवर्ती बचत योजना पर Yes बैंक द्वारा दिया जाने वाला ब्याज: 6 महीने से 10 सालों तक की अवधि वाली आवर्ती बचत योजना के लिए Yes बैंक, अपने रेगुलर कस्टमर्स को 6% से 7.50% की ब्याज दरें प्रदान करता है. ब्याज की ये दरें 21 फरवरी 2023 से लागू की जा चुकी हैं. 

ICICI बैंक द्वारा आवर्ती योजना पर दिया जाने वाला ब्याज दर: 6 महीने से 10 सालों तक की अवधि की आवर्ती बचत योजना के लिए ICICI बैंक अपने रेगुलर कस्टमर्स को 4.75% से लेकर 7.10% तक की ब्याज दरें प्रदान करता है. हर महीने न्यूनतम 500 रुपये जमा करने होते हैं और उसके बाद हर महीने 100 के मल्टीपल्स में पैसे जमा करने होते हैं. नयी ब्याज दरें 24 फरवरी 2023 से लागू की गयी हैं.

Kotak Mahindra Bank आवर्ती योजना पर देता है इतना ब्याज: 6 महीनों से लेकर 10 सालों तक की अवधि वाले आवर्ती बचत खाते पर Kotak Mahindra बैंक 6% से 7.20% तक की ब्याज दरें प्रदान करता है. ब्याज की यह नई दरें 27 फरवरी 2023 से लागू की जा चुकी हैं. 
 
यह भी पढ़ें: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

1 hour ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

4 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

4 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

5 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

7 hours ago