होम / बिजनेस / Budget 2024: बजट से जुड़ी ये वो बातें हैं जिन्‍हें हर कोई नहीं जानता, क्‍या आप जानते हैं? 

Budget 2024: बजट से जुड़ी ये वो बातें हैं जिन्‍हें हर कोई नहीं जानता, क्‍या आप जानते हैं? 

भारत के इतिहास में ऐसे भी वित्‍त मंत्री रहे जिन्‍होंने बजट पेश नहीं किया. ऐसा इसलिए हुआ क्‍योंकि वो अपने पद पर कुछ ही दिनों के लिए रहे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जब भी बजट नजदीक आता है तो देश में हर तबके की उम्‍मीदें जग जाती हैं. उम्‍मीद जगे भी क्‍यों ना यही वो मौका होता है जब वित्‍त मंत्री सभी के वेलफेयर की स्‍कीम की घोषणा करती है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि 7 दशक से भी लंबे समय से चले आ रहे बजट के इतिहास से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो बेहद दिलचस्‍प हैं. इन बातों को कुछ ही लोग जानते हैं. आज हम आपको इन्‍हीं दिलचस्‍प बातों के बारे में विस्‍तार से बता रहे हैं. 

7 अप्रैल 1860 को पेश हुआ था पहला बजट 
बजट की परंपरा भारत के आजाद होने के बाद से नहीं आई बल्कि ये अंग्रेजों के समय से चली आ रही व्‍यवस्‍था है. भारत में जब अंग्रेजों का शासन था उस समय से ही बजट पेश किया जा रहा है. भारत में सबसे पहला बजट जेम्‍स विलियम्‍स ने पेश किया था. अगर भारत को छोड़ दें तो दुनिया में सबसे पहले बजट ब्रिटेन में पेश किया गया था. 

आजादी के बाद बजट किसने पेश किया? 
भारत में पहला बजट 1860 में पढ़े जाने के बाद आजाद भारत का पहला बजट जिस भारतीय ने पढ़ा उनका नाम था आर के षण्‍मुखम चेट्टी . चेट्टी एक वकील, राजनेता और जाने-माने अर्थशास्‍त्री थे. आजादी के बाद भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 में पढ़ा गया. 15 अगस्‍त को आजाद होने के बाद देश का पहला बजट आने में तीन महीने का समय लग गया था. 

वो तीन मौके जब प्रधानमंत्री ने पेश किया बजट 
आजादी के बाद से हमेशा ही बजट को वित्‍त मंत्री पेश करते रहे हैं. लेकिन देश के इतिहास में तीन मौके ऐसे भी आए हैं जब वित्‍त मंत्री की जगह पीएम को बजट पेश करना पड़ा. इनमें सबसे पहला मौका जवाहरलाल नेहरू के समय आया जब उन्‍होंने खुद संसद में बजट में पेश किया. उन्‍होंने 13 फरवरी 1958 को फाइनेंस मंत्रालय संभाला और देश का बजट पेश किया. इसी तरह से इस क्रम में दूसरी नेता गांधी परिवार की ही इंदिरा गांधी और तीसरे राजीव गांधी रहे जिन्‍होंने बजट पेश किया. 

सबसे कम कार्यकाल वाले वित्‍त मंत्री 
भारत के इतिहास में एक ऐसे वित्‍त मंत्री भी हैं जो इस पद पर नियुक्‍त तो हुए लेकिन बजट पेश नहीं कर सके. ऐसे वित्‍त मंत्री का नाम है के सी नियोगी. केसी नियोगी 1948 में सिर्फ 35 दिनों तक ही वित्‍त मंत्री के कार्यकाल पर रहे. 1950 में भारतीय गणतंत्र की स्‍थापना के बाद 28 फरवरी 1950 को जॉन मथाई ने पहला बजट पेश किया था.

ये भी पढ़ें: गुजरात पर समिट से पहले ही लक्ष्‍मी जी हुई मेहरबान, एक दिन में मिले करोड़ों के प्रस्‍ताव
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

13 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

13 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

22 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago