✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में मचे हाहाकार की आखिर वजह क्या है? सामने आए ये प्रमुख कारण 

शेयर बाजार में मचे हाहाकार की आखिर वजह क्या है? सामने आए ये प्रमुख कारण 

शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली है. दोनों प्रमुख सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी पूरी तरह से लाल हो गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद खराब रही है. मार्केट बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 1,136.62 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 331.90 अंकों  की गिरावट आ चुकी थी. कारोबार की शुरुआत में ही BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 2 लाख करोड़ रुपए घटकर 475.78 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया था. सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग, ऑटो और एनर्जी शेयरों में देखने को मिली है. 

कमजोर वैश्विक संकेत
मार्केट में यह सुनामी कुछ कारणों से आई है, जिसमें सबसे प्रमुख है कमजोर ग्लोबल संकेत. वैश्विक स्तर, खासतौर पर एशियाई बाजारों में आई कमजोरी ने हमारे बाजार की चाल को काफी हद तक प्रभावित किया है. खबर लिखे जाने तक जापान के निक्केई-225 इंडेक्स में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली. कोरियाई बाजार भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. उधर, अमेरिका का नैस्डैक इंडेक्स भी लाल रहा है. इसके अलावा, भारतीय बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की ओर से की गई बिकवाली के चलते भी मार्केट टूट गया. 

बिकवाल बने FII
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी 27 सितंबर को भी विदेशी निवेशकों ने करीब 1,209.10 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे. माना जा रहा है कि आज की बिकवाली उस आंकड़े से अधिक रह सकती है. विदेशी निवेशकों के बिकवाल बनने के पीछे एक अहम कारण चीनी बाजारों के बेहतर प्रदर्शन को बताया जा रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में हैंग सेंग इंडेक्स में लगभग 18% की तेजी आई है. दरअसल, चीन ने अर्थव्यवस्था के रिवाइवल के लिए हाल ही में मॉनिटरी पॉलिसी में बदलाव भी किया है, जिससे बाजार को मजबूती मिली है. ऐसे में विदेशी निवेशक हमारे बाजार से पैसा निकालकर चीनी मार्केट में लगा रहे हैं.

यह भी है एक कारण
बाजार में आज आई गिरावट की एक और वजह हाई वैल्यूएशन को भी माना जा रहा है. मार्केट एक्सपर्ट पिछले कुछ समय से शेयर बाजार के ऊंचे वैल्यूएशन पर चिंता जता रहे हैं. इस वजह से नए निवेशक मार्केट में निवेश को लेकर सतर्क हैं. इसके अलावा, कई सेक्टर्स में मुनाफावसूली भी देखने को मिल रही है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को भी इस गिरावट के कारण के तौर पर देखा जा रहा है. इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद से इस क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है. इजरायल के हमले अब भी जारी हैं. ऐसे में यह आशंका बनी हुई है कि ईरान इस लड़ाई में कूद जाए. यदि ऐसा होता है तो स्थिति बेहद और भी ज्यादा बिगड़ जाएगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

23 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 day ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 day ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 day ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 day ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

15 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago