✕

होम / बिजनेस / इन 4 छोटे बैंकों का होने जा रहा है मर्जर, सरकार ने बनाई ये योजना

इन 4 छोटे बैंकों का होने जा रहा है मर्जर, सरकार ने बनाई ये योजना

सरकार ने इन 4 बैंकों के विलय के लिए दो योजनाएं बनाई हैं. सरकार बैंकिग अधिनियम में भी बदलाव कर सकती है. सरकार बैंकों के विलय का काम लंबे समय से कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पब्लिक सेक्‍टर बैंकों के विलय पर काम करने वाली केन्‍द्र सरकार ने आने वाले दिनों में 4 छोटे बैंकों के विलय की योजना तैयार कर ली है. सरकार ने इन बैंकों के विलय की योजना में 2 विकल्‍पों पर काम कर रही है. सरकार उससे पहले बैंकिंग अमेडमेंट करने की भी तैयारी कर रही है. सरकार पहले राउंड में इससे पहले कई छोटे बैंकों का मर्जर कर चुकी है. अब इसी के दूसरे चरण में कुछ और बैंकों के लिए योजना बना रही है. 

आखिर क्‍या है सरकार की योजना? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने इसके लिए जो योजना बनाई है उसके अनुसार 4 बैंकों के विलय के लिए 2 विकल्‍प रखे हैं. पहले विकल्‍प में यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र का विलय और पंजाब एंड सिंध बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विलय हो सकता है. जबकि दूसरा विकल्‍प ये है कि इंडियन बैंक और केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का विलय किया जाए. 

ये भी पढ़ें: अमेरिका से दोगुना है भारत में शादियों का बाजार, आंकड़े ने इतने हजार करोड़ का किया पार

पहले कार्यकाल  से विलय कर रही है सरकार 
2014 में सरकार बनने के बाद से मोदी सरकार लगातार बैंकों के विलय को लेकर काम कर रही है. सबसे पहले जहां स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया के सभी सहयोगियों का और भारतीय महिला बैंक का एसबीआई में विलय किया गया वहीं 2018 में सरकार ने कुछ और छोटे बैंकों का विलय कर दिया था. इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक शामिल है. यही नहीं सरकार की ओर से पंजाब नेशनल बैंक में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक का विलय कर चुकी है. यही नहीं सरकार केनरा बैंक का विलय सिंडिकेट बैंक में कर चुकी है. 

आखिर क्‍यों इनका विलय कर रही है सरकार? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल इन बैंकों का विलय इसलिए कर रही है क्‍योंकि कई इनका एनपीए काफी बढ़ चुका है. कई बैंक ऐसे हैं जिनका एनपीए 7 प्रतिशत से ऊपर जा चुका है. ऐसे में विलय से इनका एनपीए कम हो जाएगा. जानकार बताते हैं कि बैंकों के लिए एनपीए एक बड़ी समस्‍या है. अनुमान ये भी जताया गया कि सरकारी बैंकों का 88 फीसदी बिजनेस इन 10 बैंकों के पास चला जाएगा. इससे 10 सरकारी बैंकों का एनपीए चार से पांच फीसदी तक कम होने की उम्‍मीद है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

2 days ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

2 hours ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

1 hour ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

2 hours ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago