✕

होम / बिजनेस / Renewable Energy में आएगी क्रांति, बैंक देंगे इतने लाख करोड़ का कर्ज

Renewable Energy में आएगी क्रांति, बैंक देंगे इतने लाख करोड़ का कर्ज

ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने निवेशकों से अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) क्षेत्र में निवेश करने का आह्वान किया है. भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़कर अब 207.7 गीगावाट से अधिक हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत तेजी से रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता में पिछले 10 वर्षों में 175 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी (Minister of New and Renewable Energy) ने निवेशकों से भारत में निवेश करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने हरित परियोजनाओं के लिए 32.45 लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण की प्रतिबद्धता जताई है. 

2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी लक्ष्य 
गांधीनगर में आयोजित चौथे री-इन्वेस्ट कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हमें 2030 तक 500 गीगावाट के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ही डेवलपर, निर्माताओं और वित्तीय संस्थानों से भारी प्रतिबद्धताएं मिली हैं. बैंक और वित्तीय संस्थानों ने रिन्यूएबल एनर्जी के लिए 2030 तक 386 अरब डालर (32.45 लाख करोड़ रुपये) के अतिरिक्त वित्तपोषण के लिए प्रतिबद्धता जताई है.

रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हुई 207.7 गीगावाट 
जोशी ने कहा कि जैसे-जैसे भारत वैश्विक मंच पर आगे बढ़ रहा है, आपके निवेश को हमारे बढ़ते प्रभाव और रणनीतिक अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से लाभ होगा. उन्होंने कहा कि हमारी स्थापित रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता मार्च 2014 में 75.52 गीगावाट से बढ़कर अब 207.7 गीगावाट से अधिक हो गई है. 2014 से अब तक भारत में कुल रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन 86 प्रतिशत बढ़कर 193.50 अरब यूनिट से 360 अरब यूनिट पर पहुंच गया है.
अदाणी ग्रुप करेगा 4.05 लाख करोड़ का निवेश
अदाणी समूह ने चौथे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन एवं प्रदर्शनी (री-इन्वेस्ट) 2024 के दौरान सौर, पवन और ग्रीन हाइड्रोजन जैसी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में 4,05,800 करोड़ रुपये निवेश करने का संकल्प लिया है. 

टोरेंट पावर करेगी इतना निवेश
टोरेंट पावर ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 64 हजार करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया. टोरेंट पावर ने गुजरात के द्वारका में 5 गीगावाट सौर, पवन या सौर-पवन हाइब्रिड परियोजना के लिए गुजरात सरकार के साथ एक एमआयू (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

12 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

12 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

13 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

14 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

16 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

14 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

12 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

13 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

12 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

16 hours ago