होम / बिजनेस / इस साल ऑफिस स्‍पेस की डिमांड में हुई इतनी कमी, ये रही इसकी वजह

इस साल ऑफिस स्‍पेस की डिमांड में हुई इतनी कमी, ये रही इसकी वजह

क्रेडाई सीआरआई-मैट्रिक्‍स के आंकड़े बताते हैं कि आने वाले समय में पुणे,नोएडा और नवी मुंबई आने वाले दिनों बड़े चैलेंजर के तौर पर सामने आ सकते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के प्रमुख शहरों में ऑफिस स्‍पेस की डिमांड में बड़ी कमी देखने को मिल रही है. देश के प्रमुख 6 शहरों में 18 से 22 प्रतिशत तक की कमी देखने को मिल रही है. क्रेडाई सीआरआई-मैट्रिक्‍स के आंकड़े के अनुसार, ये कमी आधार प्रभाव वाले क्षेत्रों में अपने विस्‍तार की योजनाओं में निर्णय लेने में हुई देरी के कारण हुई है.दोनों संस्‍थाओं का ये आंकड़ा कहता है कि ग्रेड ए प्रीमियम की डिमांड 55-57 मिलियन स्‍क्‍वैयर फीट तक रह गई है. 

क्‍या कह रहा है दोनों संस्‍थाओं का आंकड़ा? 
 क्रेडाई सीआरआई-मैट्रिक्‍स का आंकड़ा बता रहा है कि जनवरी से लेकर सितंबर के बीच ऑफिस स्‍पेस के लिए हायर किए जाने वाले स्‍पेस की लीज का आंकड़ा 41.8 मिलियन स्‍क्‍वैयर फीट तक रह गया है. ये नतीजे जिन प्रमुख शहरों में देखने को मिले हैं उनमें दिल्‍ली, एनसीआर, मुंबई और मेट्रोपोलिटन शहर, बैंग्‍लुरु, पुणे, चेन्‍नई, और हैदराबाद जैसे शहर शामिल हैं. जिन सेक्‍टरों में पूरे देश में ऑफिस स्‍पेस में डिमांड देखने को मिली है उनमें IT/ITes, BFSI, और को वर्किंग सेक्‍टर में 2/3 डिमांड देखने को मिली है. 

क्‍या बोले क्रेडाई के नेशनल प्रेसीडेंट? 
क्रेडाई के नेशनल प्रेसीडेंट बोमन ईरानी ने कहा कि भारत में अलग-अलग उद्योगों के विविधिकरण और वैश्विक केन्‍द्रों की बढ़ती संख्‍या के साथ हम बुनियादी ढ़ाचे में नया इनोवेशन देख रहे हैं. वहीं सीआरआई मैंट्रिक्‍स के सीईओ और सह-संस्‍थापक अभिषेक किरण गुप्‍ता ने कहा कि कार्यालय की मांग में बढ़ोतरी एक दीर्घकालिक विकास चक्र की शुरुआत हो चुकी है. इसमें भारत 2030 तक 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की इकोनॉमी बनने की ओर आगे बढ़ रही है. 

दो संभावनाओं की दिख रही है उम्‍मीद
अभिषेक किरण गुप्‍ता ने कहा कि हमारे आने वाले समय में दो संभावनाए नजर आ रही है. मैनेज्‍ड स्‍थानों में अगर संभावना को तलाशा जाए तो इसमें आने वाले दिनों में डबल डिजिट ग्रोथ देखी जा सकती है. दूसरा आने वाले दिनों में पुणे, नोएडा, नवी मुंबई और थाने आने वाले दिनों में बड़े चैलेंजर शहर बनकर सामने आ सकते हैं. 

ये भी पढे़: संकट से जूझ रही SpiceJet के लिए आई अच्‍छी खबर, ये लोग करने जा रहे हैं निवेश

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

9 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

9 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

10 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

13 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

14 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

9 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.