होम / बिजनेस / होली पर ऑनलाइन कंपनियों की सेल में हुआ जबरदस्‍त इजाफा, यहां तक पहुंची कमाई

होली पर ऑनलाइन कंपनियों की सेल में हुआ जबरदस्‍त इजाफा, यहां तक पहुंची कमाई

होली पर क्‍योंकि लंबा वीकेंड रहा है तो ऐसे में तुरंत डिलीवरी करने वाली इन कंपनियों को रिकॉर्ड ऑर्डर मिले हैं. इससे पहले इन कंपनियों को वेलेनटाइन डे पर रिकॉर्ड ऑर्डर मिले थे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

होली पर एक बार फिर ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों की सेल में जबरदस्‍त इजाफा देखने को मिला है. Zomato’s Blinkit, Zepto और Swiggy InstaMart, को ग्राहकों से जमकर ऑर्डर मिले. तीन दिन के इस वीकेंड में ग्राहकों ने 10 मिनट में डिलीवरी करने वाली इन कंपनियों से जमकर शापिंग की. आंकड़े बता रहे हैं कि इन सभी कंपनियों को 700000 से ज्‍यादा ऑर्डर मिले हैं. इन आंकड़ों ने इससे पहले वेलेंटाइन डे पर बने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. लोगों ने इस त्‍योहार पर जमकर रंग, पिचकारी से लेकर शाम को स्‍वीट और फूड ऑर्डर किए जिससे इन कंपनियों की सेल रंगारंग हो गई. 

होली पर ग्राहकों ने किस सामान का किया ऑर्डर? 
होली पर ग्राहकों ने जिन सामानों को ऑर्डर किया उसमें पिचकारी, हर्बल गुलाल, सेंटेड गुलाल, रंग, अबीर, और फूल जैसे सामान मौजूद रहे. होली पर जो लोग सफेद रंग की टीशर्ट पहनना पसंद करते हैं उसे भी लोगों ने खूब ऑर्डर किया. लोगों ने 10 मिनट में ऑर्डर की सुविधा का खूब फायदा उठाया जिससे कंपनियों ने रिकॉर्ड सेल की. ग्राहकों ने होली के सामान ही नहीं मंगाए बल्कि शाम तक स्‍वीट और फिर रात में खाना भी जमकर ऑर्डर किया. 

ये भी पढ़ें: इंडिगो के शेयर में आखिर क्‍यों हुआ इजाफा? अब इस टारगेट प्राइस की हो रही है भविष्‍यवाणी

हर रोज इतना मिलता है ऑर्डर
Blinkit, Swiggy instamart, और Zepto जैसी कंपनियों को सामान्‍य तौर पर एक दिन में लाखों ऑर्डर मिलते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्विगी को एक दिन में 5,50000 ऑर्डर मिलते हैं जबकि Zepto को एक दिन में करीब 5 लाख ऑर्डर मिलते हैं, ब्लिंकट को एक दिन में 6 लाख से ज्‍यादा ऑर्डर मिलते हैं. हालांकि होली के दिन की सेल का आंकड़ा तो अभी सामने नहीं आया है लेकिन कंपनी के अधिकारी के द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार रविवार को उसे जो ऑर्डर उसे मिला है उसके आंकड़ों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.  इससे पहले कंपनी ने वेलेनटाइन डे पर ही ज्‍यादा कमाई की थी. 

बाकी कंपनियों में इस सामान की रही सबसे बड़ी डिमांड 
इस होली फेस्टिवल पर अलग-अलग कंपनियों में कई तरह के सामान की मांग तो रही लेकिन कुछ विशेष सामान को ज्‍यादातर लोगों ने मंगाया. इनमें Zepto पर जहां लोगों ने होली पर पहने जाने वाली सफेद रंग की टी शर्ट को जमकर ऑर्डर किया वहीं दूसरी ओर Swiggy स्विगी पर लोगों ने फूलों की सबसे ज्‍यादा मांग की. वहीं इंस्‍टेंट डिलीवरी करने वाली साइटों पर लोगों ने होली के इस पूरे त्‍योहार पर शाम को फूड भी जमकर ऑर्डर किया है. क्‍योंकि इस त्‍योहार पर स्‍वीट भी जमकर खाया जाता है इसलिए लोगों ने मिठाई भी जमकर ऑर्डर की है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

5 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

5 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago