होम / बिजनेस / बाजार की चाल कैसी भी रहे, इन शेयरों में आज दिख रहे हैं तेजी के संकेत

बाजार की चाल कैसी भी रहे, इन शेयरों में आज दिख रहे हैं तेजी के संकेत

शेयर बाजार का रुख आज कैसा रहेगा, इस बारे में सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लगातार कुछ दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार पिछले शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था. विदेशी निवेशकों की खरीदारी के चलते सेंसेक्स 0.51 प्रतिशत बढ़कर 60,261.18 अंक और निफ्टी 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,956.60 अंकों पर पहुंच गया था. इस दौरान, शंघाई और हांगकांग से लेकर यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. आज यानी सोमवार को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

इनमें तेजी के संकेत
अब देखते हैं कि आज किन शेयरों में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं. Infosys, Lloyds Steels और Federal Bank में  मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने तेजी का रुख दिखाया है. Infosys का शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ 1,504 रुपए पर बंद हुआ था. बीते एक महीने में इसमें 1.20% की गिरावट आई है, लेकिन पिछले 5 दिनों से बढ़त का सिलसिला जारी है. इसका 52-हफ्तों का हाई लेवल 1,953.90 रुपए है.

5 महीने में 34.22% रिटर्न
फेडरल बैंक ने पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में करीब ढाई प्रतिशत की छलांग लगाई थी. 138.25 रुपए पर ट्रेड कर रहे इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 142.25 रुपए है. इसके बाद इसमें एक करेक्शन देखने को मिल सकता है. लिहाजा इस शेयर में इन्वेस्टमेंट का ये सबसे अच्छा समय हो सकता है. आखिरी छह महीनों में फेडरल बैंक का शेयर 34.22% का रिटर्न दे चुका है. Lloyds Steels की बात करें, तो महज 19 रुपए के इस शेयर ने शुक्रवार को 9.51% का धमाकेदार रिटर्न दिया है और बीते 5 दिनों में यह आंकड़ा 13.43% है.

ये हैं खबरों वाले शेयर
वहीं, Angel One, JSW Ispat Special Products, Tinplate Company of India, Kesoram Industries, Bank of Maharashtra, Shree Ganesh Remedies और Trident Texofab के तिमाही नतीजे आज जारी होने वाले हैं. इनके अलावा, Wipro, HDFC Bank, L&T Finance Holdings, Dr Reddy's Laboratories और Just Dial के शेयरों पर भी आज नजर रखें. विप्रो, L&T, Just Dial और HDFC ने जहां प्रॉफिट दर्ज किया है. वहीं, Dr Reddy's को ब्रेस्ट कैंसर की एक दवा के ट्रेडमार्क राइट मिल गए हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

8 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

9 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

10 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

11 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

10 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

5 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

8 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

14 hours ago