✕

होम / बिजनेस / Income Tax के नियमों में हो सकता है बड़ा बदलाव! समिति हुई गठित, लोगों से भी मांगे सुझाव

Income Tax के नियमों में हो सकता है बड़ा बदलाव! समिति हुई गठित, लोगों से भी मांगे सुझाव

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 6 दशक पुराने इनकम टैक्स कानून के समीक्षा करने का एलान किया था जिससे कानून को सरल बनाया जा सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप इनकम टैक्स कानून में बदलाव देखना चाहते हैं या टैक्सपेयर्स के लिए कानून को सरल और आसान बनते हुए देखना चाहते हैं तो आपको पास मौका है ही आप अपने सुझाव टैक्स विभाग को दें. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (Central Board of Direct Taxes) ने 6 दशक पहले 1961 में तैयार किए गए इनकम टैक्स एक्ट (Income-tax Act 1961) की समीक्षा करने के लिए इंटर्नल कमिटी का गठन कर दिया है साथ ही स्टेकहोल्डर्स, एक्सपर्ट्स और आम नागरिकों से इसे लेकर सुझाव मांगा है.

टैक्स कानून की समीक्षा!

वित्त मंत्रालय ने रिलीज जारी कर बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स कानून के समीक्षा करने का एलान किया था. वित्त मंत्री की इस घोषणा के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने इनकम टैक्स एक्स 1961 के समग्र रिव्यू के लिए इंटर्नल कमिटी का गठन कर दिया है. इसका मकसद टैक्स कानून को छोटा, स्पष्ट और ऐसा तैयार करना है जिसे आसानी से समझा जा सके, विवादों, कानूनी मामलों को घटाया जा सके और टैक्सपेयर्स के लिए ज्यादा से ज्यादा टैक्स कानून में निश्चितता लाई जा सके.

सुझाव देने के लिए वेबपेज लॉन्च 

सीबीडीटी ने चार कैटगरी में लोगों से इनपुट और सुझाव मंगाये हैं जिसमें भाषा को सरल बनाने, कानूनी विवाद को घटाने, कम्पलॉयस रिडक्शन, और ऐसे प्रॉविजंस को खत्म करने जो बेकार हो चुके हैं. सुझाव देने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग पोर्टल पर एक वेबपेज को लॉन्च किया गया है जिसे इस लिंक https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/ita-comprehensive-review के जरिए एक्सेस किया जा सकता है.

आम नागरिक भी दे सकते हैं सुझाव 

वित्त मंत्रालय के मुताबिक इनकम टैक्स के ई-फाइलिंग पोर्टल पर 6 अक्टूबर 2024 से स्टेकहोल्डर्स, एक्सपर्ट्स और आम नागरिकों को सुझाव देने के लिए लिंक लाइव हो चुका है. स्टेकहोल्डर्स, एक्सपर्ट्स और आम नागरिक अपना नाम, मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए वैलिडेशन करने पर पेज को एक्सेस कर सकते हैं. वित्त मंत्री ने जुलाई में पेश 2024-25 के बजट में आईटी कानून की समीक्षा छह महीने में पूरी करने का प्रस्ताव किया था. छह महीने की समयसीमा जनवरी, 2025 में समाप्त हो रही है. ऐसे में संशोधित आयकर अधिनियम के संसद के बजट सत्र में लाये जाने की उम्मीद है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

17 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

17 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago