✕

होम / बिजनेस / Flipkart की मार्केट वैल्यू में आई बड़ी गिरावट, जानें क्या है वजह?

Flipkart की मार्केट वैल्यू में आई बड़ी गिरावट, जानें क्या है वजह?

ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart की वैल्यूएशन में पिछले दो साल में भारी गिरावट आई है. अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट के इक्विटी लेनदेन से यह जानकारी मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) को बड़ा झटका लगा है. कंपनी की मार्केट वैल्यू पिछले 2 साल में लगभग 41 हजार करोड़ रुपये (5 अरब डॉलर) घट गई है. यह आंकड़ा जनवरी, 2022 से जनवरी, 2024 के बीच का है. फ्लिपकार्ट की पैरेंट कंपनी वॉलमार्ट (Walmart) द्वारा किए गए इक्विटी ट्रांजेक्शंस से यह जानकारी मिली है. यह गिरावट फ्लिपकार्ट द्वारा अपनी फिनटेक फर्म फोनपे (PhonePe) को अलग कंपनी बनाने के चलते आई है.

PhonePe के चलते वैल्यू में आई कमी 

वॉलमार्ट की ओर से इक्विटी ट्रांजेक्शंस में किए गए बदलाव से मिली जानकारी में बताया गया कि फ्लिपकार्ट का वैल्यूएशन 31 जनवरी, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में 40 अरब डॉलर था, जो 31 जनवरी, 2024 को घटकर 35 अरब डॉलर रह गया. यह कमी फोनपे को फ्लिपकार्ट से हटाने के चलते आई है. हालांकि, सूत्रों ने दावा किया है कि फिलहाल फ्लिपकार्ट की मार्केट वैल्यू लगभग 40 अरब डॉलर है.

वैल्यूएशन में गिरावट को बताया गलत

फ्लिपकार्ट ने वॉलमार्ट की रिपोर्ट के आधार पर लगाए गए मूल्यांकन को खारिज किया है. फ्लिपकार्ट प्रवक्ता ने कहा कि मार्केट वैल्यू को इस तरह से देखना गलत है. फोनपे (PhonePe) को हमने साल 2023 में अलग किया था. इसके चलते मार्केट वैल्यू में एडजस्टमेंट हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछली बार कंपनी का मूल्यांकन साल 2021 में किया गया था. उस समय ई-कॉमर्स कंपनी के कुल मूल्य में फिनटेक फर्म फोनपे का मूल्यांकन भी शामिल था. कंपनी के वैल्यूएशन में कोई कमी नहीं आई है. फोनपे की मार्केट वैल्यू जनरल अटलांटिक, टाइगर ग्लोबल, रिबिट कैपिटल और टीवीएस कैपिटल फंड द्वारा फिलहाल 12 अरब डॉलर लगाई गई है.

वालमॉर्ट की फिल्पकार्ट में कितनी हिस्सेदारी

वॉलमार्ट ने वित्त वर्ष 2021-22 में फ्लिपकार्ट में 8 प्रतिशत हिस्सेदारी को 3.2 अरब डॉलर में बेचा था. इस हिसाब से ई-कॉमर्स कंपनी की वैल्यूएशन 40 अरब डॉलर बैठती है. वित्त वर्ष 2023-24 में वॉलमार्ट ने 3.5 अरब डॉलर का भुगतान कर फ्लिपकार्ट में अपनी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत बढ़ाकर 85 प्रतिशत कर दी, इसके आधार पर फ्लिपकार्ट की एंटरप्राइज वैल्यूएशन 35 अरब डॉलर होती है. वॉलमार्ट की 31 जनवरी 2023 तक फ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत थी, जो 31 जनवरी 2024 तक बढ़कर लगभग 85 प्रतिशत हो गई.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

17 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

17 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

20 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.