✕

होम / बिजनेस / Home Loan लेने वालों की संख्या में आई गिरावट, देश के बड़े शहरों में आवास बिक्री घटने की आशंका!

Home Loan लेने वालों की संख्या में आई गिरावट, देश के बड़े शहरों में आवास बिक्री घटने की आशंका!

हाल ही में एक ऐसी रिपोर्ट आई है, जिसमें यह दावा किया गया है कि लोग अब घर खरीदने के लिए पहले की तुलना में कम लोन ले रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसका एक अपना घर हो. वहीं, भारत में एक बड़ी आबादी मिडिल क्लास और लोअर क्लास की है, जो नौकरी मिलने के बाद शहर में अपना घर खरीदने के लिए लोन का सहारा लेते हैं. हाल ही में एक ऐसी रिपोर्ट आई है, जिसमें यह दावा किया गया है कि लोग अब घर खरीदने के लिए पहले की तुलना में कम लोन ले रहे हैं. तो आइए जानते हैं होम लोन लेने वालों की संख्या में कितनी गिरावट आई हैं?

9 प्रतिशत की गिरावट
लोन बांटने वाली एक कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार होम लोन जारी करने की संख्या में चालू वित्त वर्ष 2024-25 की जून तिमाही में 9 प्रतिशत की गिरावट आई है. मूल्य के लिहाज से होम लोन जारी करने की मात्रा एक साल पहले की समान अवधि के बराबर थी. रिपोर्ट में कहा गया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान होम लोन पर बकाया शेष राशि केवल 14 प्रतिशत बढ़ी. इस तरह इसमें खुदरा लोन देने वाली सभी श्रेणियों के मुकाबले सबसे धीमी वृद्धि हुई.

जून तिमाही में रिटेल लोन वृद्धि में आई कमी

वहीं, लोन जारी करने की मात्रा में गिरावट और बकाया शेष राशि में सुस्त वृद्धि ऐसे समय में हुई, जब इस तिमाही के दौरान लोन चूक के मामले कम हुए. रिपोर्ट में कहा गया कि 90 दिन से अधिक के लिए बकाया कर्ज जून, 2024 में 0.9 प्रतिशत था, जो 0.32 प्रतिशत का सुधार दर्शाता है. इसके मुताबिक जून, 2024 तिमाही में भारत की खुदरा लोन वृद्धि में कमी आई है, क्योंकि वित्तीय संस्थानों ने लोन देने में सख्ती कर दी है.

इन शहनों में आवास बिक्री में 18 प्रतिशत गिरावट की आशंका
देश के प्रमुख 9 शहरों में जुलाई-सितंबर तिमाही में मकानों की बिक्री 18 प्रतिशत घटकर 1,04,393 यूनिट रहने का अनुमान है. पिछले वर्ष इसी अवधि में 1,26,848 यूनिट की बिक्री हुई थी. रियल एस्टेट डेटा विश्लेषक कंपनी प्रॉपइक्विटी ने 9 प्रमुख शहरों में आवास बिक्री के आंकड़े जारी किए. आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जुलाई-सितंबर में केवल दिल्ली क्षेत्र में 22 प्रतिशत और नवी मुंबई में चार प्रतिशत तक आवास बिक्री घटने का अनुमान है. अन्य सात शहरों में बिक्री में भी गिरावट आने की आशंका है. इसमें हैदराबाद में सबसे अधिक 42 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है. इसके बाद बेंगलुरु में 26 प्रतिशत, कोलकाता में 23 प्रतिशत, पुणे में 19 प्रतिशत, चेन्नई में 18 प्रतिशत, मुंबई में 17 प्रतिशत और ठाणे में 10 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

8 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

11 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

11 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

8 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

7 hours ago