होम / बिजनेस / Deodorant इस्तेमाल करने पर नहीं मिला रिजल्ट, ग्राहक ने कंपनी पर किया केस, जानिए क्या है पूरा मामला?

Deodorant इस्तेमाल करने पर नहीं मिला रिजल्ट, ग्राहक ने कंपनी पर किया केस, जानिए क्या है पूरा मामला?

एक ग्राहक ने मशहूर Deodorant कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है. इस मामले पर बिजनेसमैन हर्ष गोयंका ने भी एक्स (x) पर पोस्ट करके चुटकी ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक ग्राहक ने मशहूर कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) पर धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना का केस किया है. ग्राहक ने आरोप लगाया है कि उसने 7 साल कंपनी का Deodorant इस्तेमाल किया, लेकिन उसे अब तक कोई रिजल्ट नहीं मिला यानी कपंनी उस दावे पर खरा नहीं उतरी, जो वह विज्ञापन में करती है. मशहूर बिजनेसमैन हर्ष गोयंका ने चुटकी लेते हुए एक्स (x) पर इस मामले को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. तो आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला?

मानसिक प्रताड़ना और धोखाधड़ी का लगाया आरोप
मशहूर बिजनेसमैन हर्ष गोयंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है. इसे 4 लाख से ज्यादा यूजर देख चुके हैं. दरअसल इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वैभव बेदी नाम के एक ग्राहक ने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) कंपनी के प्रोडक्ट एक्स (AXE) को लेकर कंपनी पर धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना का केस किया है.

ग्राहक ने कंपनी पर लगाया ये आरोप

गोयंका ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया है कि ग्राहक ने आरोप लगाया है कि कंपनी अपमने एक्स डियोड्रेंट (Deodorant) को लेकर विज्ञापन में दावा करती है कि इसका इस्तेमाल करने के बाद इसकी खुशबू से महिलाएं आकर्षित होती हैं, लेकिन उसने 7 साल तक इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया. इसके बावजूद भी कोई महिला उनकी तरफ आकर्षित नहीं हुई. इस पर गोयनका ने भी चुटकी लेते हुए लिखा है, 'एक्स इफेक्ट कहां है?' गोयनका की इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी खूब मजेदार कमेंट किए हैं.

भ्रामक विज्ञापन को लेकर आ चुका है सख्त कानून
आपको बता दें, नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में विज्ञापन में भ्रामक चीजों या लाइनों के इस्तेमाल को लेकर सख्त कानून ला चुकी है. इसमें कहा गया है कि अगर कोई कंपनी अपने प्रोडक्ट का भ्रामक तरीके से विज्ञापन करती है तो उस पर भारी जुर्माना लग सकता है. बावजूद इसके अभी भी कई प्रोडक्ट के विज्ञापन में भ्रामक चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-रक्षाबंधन को लेकर रेलवे चला रहा 12 स्पेशल ट्रेन, ऐसे कंफर्म करें अपनी टिकट

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

6 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

6 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago