होम / बिजनेस / 2047 तक पावर सेक्टर में ₹100 लाख करोड़ का निवेश, सरकार लाई नई नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी

2047 तक पावर सेक्टर में ₹100 लाख करोड़ का निवेश, सरकार लाई नई नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी

नई नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी भारत के पावर सेक्टर को आर्थिक रूप से मजबूत, प्रतिस्पर्धी और भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

केंद्र सरकार ने देश के बिजली क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नई नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी कर दिया है. इस पॉलिसी के तहत 2047 तक बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में करीब ₹100 लाख करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया गया है. सरकार का लक्ष्य पावर सेक्टर को आर्थिक रूप से मजबूत, प्रतिस्पर्धी और टिकाऊ बनाना है.

2032 तक ₹50 लाख करोड़ और 2047 तक ₹100 लाख करोड़ का रोडमैप

ड्राफ्ट पॉलिसी के अनुसार, 2032 तक करीब ₹50 लाख करोड़ और 2047 तक कुल ₹100 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा. यह निवेश बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने, ग्रिड को मजबूत करने और वितरण व्यवस्था में सुधार पर केंद्रित होगा. सरकार का लक्ष्य 2047 तक *प्रति व्यक्ति बिजली खपत 4,000 यूनिट* तक पहुंचाना है.

ग्रीन एनर्जी और प्रतिस्पर्धा पर जोर

नई पॉलिसी में नॉन-फॉसिल फ्यूल और ग्रीन एनर्जी की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ाने पर खास जोर दिया गया है. साथ ही बिजली सप्लाई में प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा और उचित कीमत देने की योजना है.

डिस्कॉम की खराब हालत बनी बड़ी चिंता

ड्राफ्ट में माना गया है कि देश की बिजली वितरण कंपनियां (DISCOMs) इस समय गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रही हैं. कुल घाटा करीब ₹6.9 लाख करोड़ है और बकाया कर्ज ₹7.18 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है. इसके अलावा, मौजूदा टैरिफ स्ट्रक्चर लागत आधारित नहीं है और क्रॉस-सब्सिडी के कारण उद्योगों को महंगी बिजली मिल रही है. जिससे उनकी वैश्विक प्रतिस्पर्धा कमजोर हो रही है.

पावर डिस्ट्रीब्यूशन में खत्म होगा एकाधिकार

नई नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी के तहत सरकार डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में एकाधिकार खत्म करने की तैयारी में है. इसके लिए एक ही क्षेत्र में एक से ज्यादा बिजली सप्लायर को अनुमति, PPP मॉडल को बढ़ावा और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट करने का प्रस्ताव है.

टैरिफ सिस्टम में बड़ा सुधार

ड्राफ्ट के मुताबिक हर वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले टैरिफ ऑर्डर जारी करना अनिवार्य होगा.  FY27 से बिजली दरें पूरी तरह लागत आधारित होंगी. अगर समय पर टैरिफ तय नहीं हुआ, तो ऑटोमैटिक सालाना रिवीजन लागू हो सकेगा. बिजली खरीद लागत में बदलाव का असर सीधे और जल्दी उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा.

ग्रीन प्रोजेक्ट्स के लिए विशेष फंड की तैयारी

सरकार NaBFID और NIIF के तहत विशेष ऊर्जा क्षेत्र फंड बनाने की योजना पर काम कर रही है. ताकि ग्रीन और नॉन-फॉसिल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए पूंजी जुटाई जा सके. इसके अलावा निवेश बढ़ाने के लिए फर्स्ट-लॉस गारंटी और मल्टीलेटरल बैंकों की गारंटी जैसे उपाय भी अपनाने का प्रस्ताव है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

1 hour ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

4 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

4 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

4 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

46 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

1 hour ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.