✕

होम / बिजनेस / IPO मार्केट की रफ्तार फिर होगी तेज, जून में ₹10,000 करोड़ के 6 से अधिक इश्यू तैयार

IPO मार्केट की रफ्तार फिर होगी तेज, जून में ₹10,000 करोड़ के 6 से अधिक इश्यू तैयार

NSDL से लेकर श्री लोटस और ट्रैवल फूड सर्विसेज जैसे उभरते ब्रांड तक, निवेशकों को एक बार फिर IPO मार्केट में सक्रियता दिखाने का सुनहरा मौका मिलने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मई 2025 में खुले कुछ आईपीओ (IPO) को खुदरा निवेशकों और हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिससे बाजार में हल्की मायूसी देखने को मिली. लेकिन अब जून के महीने में बाजार फिर से गुलजार होने की ओर बढ़ रहा है. करीब 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये तक के 5 से अधिक मेनबोर्ड आईपीओ लॉन्च होने की तैयारी में हैं. आइए इन आईपीओ के बारे में जानते हैं. 

जून में कौन-कौन से आईपीओ होंगे लॉन्च?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जून में निम्नलिखित प्रमुख कंपनियां अपने आईपीओ लाने की योजना बना रही हैं:

1.  श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी (800 करोड़ रुपये)
2.  ट्रैवल फूड सर्विसेज (2,000 करोड़ रुपये)
3.  लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस (200 करोड़ रुपये)
4.  इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज (300 करोड़ रुपये)
5.  एनएसडीएल (3,000 करोड़ रुपये)

NSDL IPO: पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें 5.72 करोड़ शेयर मौजूदा निवेशकों जैसे SBI, HDFC बैंक और NSE द्वारा बेचे जाएंगे. कंपनी को इससे कोई नया फंड नहीं मिलेगा. सेबी ने इसे सितंबर 2024 में मंजूरी दी थी, और अप्रैल 2025 में लिस्टिंग के लिए 31 जुलाई 2025 तक का समय तय किया गया है. Q4 FY24 में कंपनी का मुनाफा 4.77% बढ़कर ₹83.3 करोड़ रहा और कुल आय ₹394 करोड़ रही, जो इसकी मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है.

रियल एस्टेट में फ्रेश इश्यू

श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी नाम की यह रियल एस्टेट कंपनी करीब 792 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाने जा रही है. इस राशि का उपयोग कंपनी अपनी सहायक इकाइयों, Richfeel Real Estate, Dhyan Projects और Tryksha Real Estate में निवेश, प्रोजेक्ट निर्माण और कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी. कंपनी को प्रसिद्ध निवेशक अशीष कचोलिया का समर्थन प्राप्त है.

कृषि क्षेत्र से जुड़ी पेशकश

इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज, जो कृषि सुरक्षा उत्पाद बनाती है, अपने आईपीओ के जरिए ₹200 करोड़ जुटाना चाहती है. इसमें फ्रेश इश्यू के साथ-साथ 38.54 लाख शेयरों का OFS भी शामिल होगा. फंड का उपयोग वर्किंग कैपिटल, कर्ज चुकाने, हरियाणा में नया प्लांट लगाने और सामान्य खर्चों में होगा.

एयरपोर्ट सर्विस में बड़ा इश्यू

भारत और मलेशिया के एयरपोर्ट्स पर क्विक सर्विस रेस्टोरेंट और लाउंज संचालित करने वाली कंपनी Travel Food Services का आईपीओ ₹2,000 करोड़ का OFS होगा. यह इश्यू प्रमोटर Kapur Family Trust के द्वारा लाया जा रहा है.

वहीं, Laxmi India Finance, यह एनबीएफसी कंपनी 1.04 करोड़ रुपये शेयरों का फ्रेश इश्यू और 56.38 लाख शेयरों का OFS लेकर आएगी. फंड का इस्तेमाल पूंजी आधार मजबूत करने और लोन वितरण के लिए किया जाएगा.

मई में आए ये आईपीओ

इस महीने के कई आईपीओ, खासकर दूसरी छमाही में  खुदरा निवेशकों और हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) के बीच खास प्रतिक्रिया नहीं जुटा पाए, उदाहरण के तौर पर, लीला होटल्स की मालिक कंपनी Schloss Bangalore के आईपीओ को अंतिम दिन दोपहर 3 बजे तक खुदरा निवेशकों की श्रेणी में केवल 60% सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि HNI श्रेणी में यह केवल 43% रहा और संस्थागत श्रेणी में 5.5 गुना सब्सक्राइब हुआ. इसी तरह, Aegis Vopak Terminals के आईपीओ को भी, जो आज ही बंद हो रहा है, रिटेल और HNI कैटेगरी में क्रमशः 65% और 39% सब्सक्रिप्शन मिला. इस महीने कुल छह मेनबोर्ड आईपीओ बाजार में आए, जिनमें Belrise Industries, Borana Weaves, Scoda Tubes और Prostarm Info Systems के अलावा Schloss Bangalore और Aegis Vopak Terminals शामिल हैं, और इनका कुल मूल्य लगभग ₹9,000 करोड़ रहा है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

3 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

6 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

1 hour ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

4 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago