होम / बिजनेस / बाजार को रास नहीं आई SBI की कामयाबी, फिर ये कंपनी निकल गई आगे
बाजार को रास नहीं आई SBI की कामयाबी, फिर ये कंपनी निकल गई आगे
शेयर बाजार में बुधवार को जहां एसबीआई के शेयरों में बढ़ते देखने को मिली थी वहीं गुरुवार को कंपनी अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख पाई.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
बाजार की हलचल कब किसे कहां से कहां पहुंचा दे ये कोई नहीं जानता है. इस बात को वैसे तो सभी जानते हैं लेकिन बाजार समय समय पर इसका अहसास कराता रहता है. कुछ ऐसा ही बुधवार को देखने को मिला जब एसबीआई के शेयरों में उछाल के बाद वो मार्केट कैप में इंफोसिस से आगे निकल गया. लेकिन बाजार को शायद कुछ और ही पसंद था. इसलिए गुरुवार को एसबीआई शेयरों में ऐसी गिरावट हुई कि वो वापस अपनी जगह पर पहुंच गया.
बुधवार को एसबीआई के शेयरों में हुआ इतना इजाफा
बुधवार को एसबीआई के शेयरों में बड़ी बढ़त देखने को मिली थी. बैंक का शेयर ने अपने 52 हफ्तों के सबसे उंचे स्तर तक पहुंचते हुए 777.50 रुपये तक पहुंच गया था. वहीं अगर गुरुवार को देखें तो एसबीआई के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. बैंक का शेयर 762.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. शेयर को मिली इस हाइक से इंफोसिस के मुकाबले SBI का मार्केट कैप काफी आगे बढ़ गया था.
कहां से कहां पहुंच गया था मार्केट कैप?
अगर मार्केट कैप की बात करें तो बुधवार को जहां एसबीआई का मार्केट कैप 6,88,578.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था वहीं इंफोसिस का एमकैप 6,87,349.95 करोड़ रुपये पर था. लेकिन गुरुवार को फिर स्थिति में बदलाव दिखा और एसबीआई का मार्केट कैप 6.81 लाख करोड़ पहुंच गया जबकि इंफोसिस का मार्केट कैप 6.87 लाख करोड़ पर आ गया. इस उपलब्धि के साथ एसबीआई ने कल इंफोसिस को पीछे करते हुए पांचवा स्थान पा लिया था लेकिन गुरुवार को स्थिति फिर बदल गई.
मार्केट कैप में कौन हैं टॉप 10 कंपनियां?
वहीं अगर मार्केट कैप के मामले में देश की टॉप 10 कंपनियों पर नजर डालें तो उसमें पहले स्थान पर रिलायंस और दूसरे स्थान पर टीसीएस है. इसी तरह तीसरे पर HDFC, चौथे पर ICICI, Infosys, SBI, LIC, Airtel, HUL और ITC शामिल हैं.
ये भी पढ़ें:विवादों में घिरा कर्नाटक सरकार का फैसला, Infosys के पूर्व CEO ने ही उठा दिए सवाल…
टैग्स