✕

होम / बिजनेस / वैश्विक असर से हिला भारतीय बाजार, जानिए आज किन शेयरों में हो सकता है मुनाफा?

वैश्विक असर से हिला भारतीय बाजार, जानिए आज किन शेयरों में हो सकता है मुनाफा?

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. खासकर आईटी, एफएमसीजी और तेल कंपनियों के शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 644.64 अंक यानी 0.79% टूटकर 80,951.99 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 203.75 अंक यानी 0.82% लुढ़ककर 24,609.70 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,106 अंक तक गिर गया था. चलिए जानते हैं आज आपको कौन-से शेयर से दूरी बनानी चाहिए और किन पर दांव लगाना चाहिए?

कल इन शेयरों में आई गिरावट
वैश्विक बाजारों में कमजोरी, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और अमेरिका की ऋण चिंताओं का असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी पड़ा. निवेशकों ने खासकर आईटी, तेल और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली की. सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए. महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही. वहीं, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

आज इन शेयरों में दिख रही तेजी
एक्सपर्ट्स के अनुसार आज कुछ शेयरों में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी देखने को मिल रही है. Tata Teleservices (Maharashtra), GRSE, Emcure Pharmaceuticals, PTC Industries, Shipping Corporation of India, Fortis Healthcare, Jubilant Pharmova और Solar Industries ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है और इनमें मुनाफा कमाने की संभावना बन सकती है.

इन शेयरों से रखें दूरी 
तकनीकी संकेतक MACD के अनुसार, Mahindra & Mahindra, Bajaj Finserv, Tech Mahindra, Aditya Birla Fashion and Retail, Colgate Palmolive, Redington, PG Electroplast, Piramal Enterprises और General Insurance Corporation के शेयरों में मंदी के संकेत मिल रहे हैं. इसका अर्थ है कि इन शेयरों में अब गिरावट की शुरुआत हो सकती है. एक्सपर्ट्स ने कहा है कि बाजार की मौजूदा अस्थिरता को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए. मजबूत तकनीकी संकेत वाले शेयरों में निवेश करना और कमजोर संकेत वाले स्टॉक्स से दूरी बनाना फिलहाल बेहतर रणनीति हो सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

6 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

6 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

4 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

7 hours ago