✕

होम / बिजनेस / आयकर विभाग ने टैक्स चोरी पर कसी नकेल AI और डेटा एनालिटिक्स से पकड़े जा रहे फर्जी क्लेम

आयकर विभाग ने टैक्स चोरी पर कसी नकेल AI और डेटा एनालिटिक्स से पकड़े जा रहे फर्जी क्लेम

आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स को सक्रिय रूप से लागू करना शुरू कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आयकर विभाग (Income Tax) ने अब टैक्स चोरी के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स को अपना मुख्य हथियार बना लिया है. विभाग ने फर्जी डिडक्शन और टैक्स छूट के दावों की पहचान कर, देशभर में चल रहे टैक्स फ्रॉड के नेटवर्क को उजागर किया है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

फर्जी दस्तावेजों के जरिए छूट लेने वालों पर कार्रवाई तेज

सोमवार को आयकर विभाग ने देश के कई हिस्सों में 200 से अधिक व्यक्तियों और संस्थाओं पर छापेमारी की. ये वे लोग और संगठन थे, जो फर्जी डोनेशन, ट्यूशन फीस और मेडिकल खर्च के नाम पर जाली दस्तावेज तैयार कर टैक्सपेयर्स को अवैध छूट दिलाने में लगे थे. कई मामलों में करदाता कुछ मध्यस्थों की मदद से झूठे क्लेम करके अपनी टैक्स देनदारी कम कर रहे थे.

AI से मिला टैक्स चोरों को ट्रैक करने का नया जरिया

AI तकनीक ने बैंकों, नियोक्ताओं, डोनेशन रिकॉर्ड्स और अन्य थर्ड-पार्टी डेटा का मिलान कर जाली दस्तावेजों को पकड़ना संभव बनाया है. विभाग ने पाया कि आयकर अधिनियम के कई प्रावधान जैसे सेक्शन 80G, 80D, 80E, 80GGC, 80DDB, 80EEB आदि का दुरुपयोग कर फर्जी क्लेम किए जा रहे थे. AI की मदद से अब बड़े रैकेट्स भी विभाग की पकड़ में आने लगे हैं, जो करदाताओं को गलत दस्तावेज देकर टैक्स में छूट दिला रहे थे.

फर्जी डोनेशन और मेडिकल बिल का बड़ा खेल उजागर

जांच में सामने आया है कि कई करदाता ऐसी राजनीतिक पार्टियों को डोनेशन दिखा रहे थे जो या तो रजिस्टर्ड नहीं थीं या फिर उनका कोई वास्तविक अस्तित्व ही नहीं था. सेक्शन 80GGC के तहत राजनीतिक पार्टियों को दिए गए दान पर टैक्स छूट का भारी दुरुपयोग हो रहा था. इसी तरह, ट्यूशन फीस और मेडिकल खर्च के नाम पर भी झूठे बिल बनाकर क्लेम किया जा रहा था. कई मामलों में स्कूल और अस्पताल के रिकॉर्ड्स से मेल नहीं खाने वाले दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे.

NUDGE अभियान से दी थी चेतावनी, अब शुरू हुई सख्ती

आयकर विभाग ने इस व्यापक कार्रवाई से पहले ‘NUDGE’ नाम का एक कैंपेन शुरू किया था, जिसका उद्देश्य करदाताओं को उनके गलत या संदिग्ध क्लेम के प्रति सतर्क करना था. विभाग ने ईमेल और मैसेज के जरिए करदाताओं को सलाह दी थी कि वे अपने ITR दोबारा जांच लें और गलती मिलने पर रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल करें. हालांकि, कई करदाताओं ने इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया, जिस कारण अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

CA और टैक्स प्रोफेशनल्स पर भी विभाग की नजर

आयकर विभाग ने टैक्स प्रोफेशनल्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को भी चेतावनी दी है कि वे करदाताओं को गलत सलाह देने से बचें. विभाग ने साफ किया है कि अगर कोई प्रोफेशनल टैक्स चोरी में सहयोग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बिना दस्तावेज क्लेम किया, तो होगी सख्त कार्रवाई

विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी टैक्स डिडक्शन तभी मान्य होगा, जब उसके पास वैध और प्रमाणिक दस्तावेज होंगे. चाहे वह हाउस रेंट अलाउंस हो, एजुकेशन लोन, हेल्थ इंश्योरेंस, या दान से जुड़ा क्लेम, सभी के लिए उचित प्रमाण प्रस्तुत करना जरूरी है. विभाग ने यह भी चेताया कि फर्जी क्लेम करने वालों को नोटिस, भारी जुर्माना, ब्याज और यहां तक कि सजा का भी सामना करना पड़ सकता है.

आने वाले समय में और सख्ती संभव

आयकर विभाग ने कहा है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है. आने वाले दिनों में टैक्स चोरी में लिप्त और लोगों और संस्थाओं पर शिकंजा कसा जाएगा. खासकर, उन प्रोफेशनल बिचौलियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है जो टैक्सपेयर्स को गुमराह कर रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

10 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago