होम / अप्वाइंटमेंट / Think XQ ने कपिल शर्मा को बनाया Bespoke EXP का Co-Founder, लग्जरी बिजनेस को मिलेगी नई रफ्तार

Think XQ ने कपिल शर्मा को बनाया Bespoke EXP का Co-Founder, लग्जरी बिजनेस को मिलेगी नई रफ्तार

कपिल शर्मा के पास मार्केटिंग, ग्राहक जुड़ाव और एक्सपीरियंशियल प्लेटफॉर्म्स में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

अनुभवात्मक मार्केटिंग एजेंसी थिंक एक्सक्यू (Think XQ) ने मंगलवार को अपने लग्जरी एक्सपीरियंस वर्टिकल बेस्पोक एक्सपीरियंस (Bespoke EXP) को और मजबूत करने की घोषणा की. कंपनी ने उद्योग के अनुभवी पेशेवर कपिल शर्मा को बेस्पोक एक्सपीरियंस का सह-संस्थापक (Co-Founder) नियुक्त किया है.

कपिल शर्मा के पास मार्केटिंग, ग्राहक जुड़ाव और एक्सपीरियंशियल प्लेटफॉर्म्स में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. बेस्पोक एक्सपीरियंस से जुड़ने से पहले वह एचडीएफसी बैंक में वाइस प्रेसिडेंट - मार्केटिंग के पद पर कार्यरत थे. इस दौरान उन्होंने कई प्रमुख ग्राहक सहभागिता, स्पॉन्सरशिप और एक्सपीरियंशियल मार्केटिंग अभियानों का नेतृत्व किया.

कपिल शर्मा को ईटी मार्केटिंग लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. इससे पहले वह कोटक महिंद्रा बैंक और द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप में भी नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा चुके हैं. ब्रांड निर्माण, उपभोक्ता जुड़ाव और बड़े आयोजनों के संचालन में उनका अनुभव कंपनी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

2025 में हुई थी बेस्पोक एक्सपीरियंस की शुरुआत

बेस्पोक एक्सपीरियंस की शुरुआत वर्ष 2025 में थिंक एक्सक्यू के लग्जरी एक्सपीरियंस वर्टिकल के रूप में हुई थी. कंपनी वैश्विक ग्राहकों के लिए हाई-एंड सोशल सेलिब्रेशन, लग्जरी इवेंट्स और प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी अनुभव तैयार करने में विशेषज्ञता रखती है.

कंपनी के संचालन केंद्र भारत, थाईलैंड, यूएई और ब्रिटेन में हैं, जबकि इसका परिचालन नेटवर्क 50 से अधिक देशों तक फैला हुआ है. कंपनी का उद्देश्य उन ग्राहकों के लिए विशेष अनुभव तैयार करना है जो उच्च गुणवत्ता और विशिष्टता की अपेक्षा रखते हैं.

अक्षय चावला और कपिल शर्मा मिलकर करेंगे नेतृत्व

बेस्पोक एक्सपीरियंस का नेतृत्व थिंक एक्सक्यू के मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय चावला और कपिल शर्मा संयुक्त रूप से करेंगे. दोनों के पास अनुभवात्मक मार्केटिंग, लग्जरी इवेंट्स और कस्टमाइज्ड ग्राहक अनुभव तैयार करने का लंबा अनुभव है.

शुरुआती प्रोजेक्ट्स से मिली पहचान

कंपनी ने लॉन्च के बाद कम समय में लग्जरी सेक्टर में अपनी पहचान बनाई है. इसके शुरुआती प्रमुख प्रोजेक्ट्स में मीडिया उद्यमी और इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा के परिवार के लिए दिशा शर्मा और एमजे सुदर्शन की शादी समारोह की योजना और सफल आयोजन शामिल है. इस आयोजन ने कंपनी की व्यक्तिगत और उच्च स्तरीय लग्जरी अनुभव तैयार करने की क्षमता को प्रदर्शित किया.

क्या बोले अक्षय चावला

थिंक एक्सक्यू के मैनेजिंग डायरेक्टर और बेस्पोक एक्सपीरियंस के संस्थापक अक्षय चावला ने कहा, "बेस्पोक एक्सपीरियंस में हम हर आयोजन को कुछ असाधारण बनाने का अवसर मानते हैं. कपिल शर्मा का सह-संस्थापक के रूप में जुड़ना हमारी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है. उनका अनुभव, उद्योग से मजबूत जुड़ाव और प्रीमियम उपभोक्ता सहभागिता की समझ हमारे कारोबार के विस्तार और नई सेवाएं विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगी."

कपिल शर्मा ने क्या कहा

कपिल शर्मा ने कहा, "मेरा हमेशा से मानना रहा है कि असली लग्जरी ऐसे अनुभव तैयार करने में है जो व्यक्तिगत हों, भावनात्मक रूप से जुड़ाव पैदा करें और बेहतरीन तरीके से क्रियान्वित किए जाएं. आज लग्जरी की पहचान मौलिकता, बारीकियों पर ध्यान और यादगार पल बनाने की क्षमता से होती है. बेस्पोक एक्सपीरियंस इन्हीं मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है. हम मिलकर रचनात्मकता और नवाचार के जरिए वैश्विक स्तर पर विश्वस्तरीय लग्जरी एक्सपीरियंस ब्रांड बनाने का लक्ष्य रखते हैं."


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

2 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

3 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

4 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

9 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

7 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

8 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

13 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

11 hours ago