होम / बिजनेस / Komerz ने खरीदा ब्रिटेन का NOUGHTY, AI के दम पर ग्लोबल ब्यूटी मार्केट में एंट्री

Komerz ने खरीदा ब्रिटेन का NOUGHTY, AI के दम पर ग्लोबल ब्यूटी मार्केट में एंट्री

करीब 6.4 मिलियन पाउंड मूल्य के इस अधिग्रहण में नकद और शेयर, दोनों शामिल हैं. यह Komerz द्वारा किए गए अधिग्रहणों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिनका कुल मूल्य अब 50 मिलियन पाउंड से अधिक हो चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

टेक्नोलॉजी आधारित ओमनी-चैनल कॉमर्स प्लेटफॉर्म Komerz ने ब्रिटेन की प्राकृतिक हेयरकेयर ब्रांड NOUGHTY का अधिग्रहण करने की घोषणा की है. यह अधिग्रहण कंपनी ने KMI Brands से किया है. इस सौदे के साथ Komerz ने वैश्विक ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर में कदम रखा है और AI, डेटा व टेक्नोलॉजी आधारित अगली पीढ़ी के वैश्विक उपभोक्ता ब्रांड विकसित करने की अपनी रणनीति को आगे बढ़ाया है.

करीब 6.4 मिलियन पाउंड मूल्य के इस अधिग्रहण में नकद और शेयर, दोनों शामिल हैं. यह Komerz द्वारा किए गए अधिग्रहणों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिनका कुल मूल्य अब 50 मिलियन पाउंड से अधिक हो चुका है. कंपनी का मानना है कि भविष्य के उपभोक्ता ब्रांड केवल वितरण नेटवर्क के दम पर नहीं, बल्कि ब्रांड स्वामित्व, तकनीक, बाजार पहुंच और परिचालन दक्षता को एकीकृत करने वाले स्मार्ट कॉमर्स इकोसिस्टम के जरिए विकसित होंगे.

665 अरब डॉलर के बाजार में एंट्री

Komerz का कहना है कि वैश्विक ब्यूटी और पर्सनल केयर उद्योग तेजी से बदल रहा है. आज उपभोक्ता सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएटर्स के जरिए नए उत्पाद खोजते हैं, विभिन्न ऑनलाइन मार्केटप्लेस और रिटेल चैनलों से खरीदारी करते हैं और हर प्लेटफॉर्म पर एक समान अनुभव की अपेक्षा रखते हैं. वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उत्पादों की खोज, मार्केटिंग और खरीदारी के तरीके को भी तेजी से बदल रहा है.

कंपनी के मुताबिक, वर्ष 2026 में वैश्विक ब्यूटी और पर्सनल केयर बाजार का आकार 665 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है. वहीं, ब्यूटी ई-कॉमर्स की वृद्धि दर वैश्विक रिटेल बाजार से तेज बनी हुई है. अकेले ब्रिटेन में इस वर्ष ब्यूटी और पर्सनल केयर बाजार 13.5 अरब पाउंड तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि हेयरकेयर बाजार का आकार 2.2 अरब पाउंड रहने की संभावना है.

NOUGHTY को वैश्विक विस्तार का मिलेगा लाभ

वर्ष 2016 में स्थापित NOUGHTY आज ब्रिटेन के प्रमुख स्वतंत्र प्राकृतिक हेयरकेयर ब्रांडों में शामिल है. कंपनी ने डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर कारोबार के साथ-साथ प्रमुख ऑनलाइन मार्केटप्लेस और रिटेल स्टोर्स में मजबूत मौजूदगी बनाई है. भारत सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इसकी पहुंच लगातार बढ़ रही है.

Komerz का मानना है कि NOUGHTY एक स्थापित और तेजी से विस्तार करने वाला ब्रांड है, जिसे उसके AI-संचालित कॉमर्स इकोसिस्टम के जरिए वैश्विक स्तर पर और मजबूत किया जा सकता है.

AI से बदल रहा है उपभोक्ता कारोबार

Komerz के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) सिद्धार्थ शंकर ने कहा कि ब्यूटी सेक्टर आधुनिक कॉमर्स में सबसे तेजी से बदलने वाले क्षेत्रों में से एक है. आज उपभोक्ता किसी दूसरे महाद्वीप के कंटेंट क्रिएटर से किसी उत्पाद के बारे में जान सकता है, ऑनलाइन मार्केटप्लेस से उसे खरीद सकता है और सीधे ब्रांड से उसकी सदस्यता भी ले सकता है. ऐसे में हर स्तर पर एक समान अनुभव देना बेहद जरूरी हो गया है.

उन्होंने कहा कि NOUGHTY ऐसा ब्रांड है, जो उद्देश्य-आधारित, डिजिटल-फर्स्ट और उपभोक्ताओं से गहराई से जुड़ा हुआ है. यह अधिग्रहण केवल नए सेक्टर में प्रवेश नहीं, बल्कि भविष्य के ऐसे कॉमर्स इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में कदम है, जिसमें टेक्नोलॉजी, AI, वितरण और ब्रांड निर्माण एक साथ काम करेंगे.

लगातार कर रही है अधिग्रहण

NOUGHTY के अलावा Komerz हाल के महीनों में ब्रिटेन की वाइन रिटेल कंपनी Great Wines Direct, अमेरिका की मार्केटिंग एनालिटिक्स कंपनी Pathformance Technologies और भारत की ब्रांड एवं मार्केटिंग कंसल्टेंसी Glassbox का भी अधिग्रहण कर चुकी है.

वर्ष 2023 में ब्रिटेन में स्थापित Komerz का प्री-मनी वैल्यूएशन 500 मिलियन पाउंड है. कंपनी एक ऐसा AI-संचालित कॉमर्स इकोसिस्टम विकसित कर रही है, जो डेटा, इंटेलिजेंस और परिचालन क्षमताओं को एक मंच पर लाकर ब्रांडों को विभिन्न बाजारों और बिक्री चैनलों में तेजी से विस्तार करने में मदद करता है.

कंपनी के AI आधारित Komerz Operating System के जरिए उपभोक्ता लक्ष्यीकरण, डिमांड फोरकास्टिंग, चैनल ऑप्टिमाइजेशन, नए बाजारों में विस्तार, रिटेल प्लानिंग और प्रदर्शन प्रबंधन जैसे कार्य किए जाते हैं. कंपनी का कहना है कि इससे ब्रांड अधिक सटीकता, गति और लचीलापन के साथ वैश्विक स्तर पर विस्तार कर सकते हैं.

सिद्धार्थ शंकर ने कहा कि टेक्नोलॉजी, वितरण, ब्रांड स्वामित्व और विकास के बीच की पारंपरिक सीमाएं तेजी से खत्म हो रही हैं. उनका मानना है कि भविष्य की उपभोक्ता कंपनियां पूरी तरह अलग मॉडल पर काम करेंगी और NOUGHTY का अधिग्रहण उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

7 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

8 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

8 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

9 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

11 hours ago


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

9 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

7 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

8 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

13 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

11 hours ago