✕

होम / बिजनेस / ₹23 लाख में मिलेगा दुबई का गोल्डन वीजा, भारत और बांग्लादेश में नामांकन प्रक्रिया शुरू

₹23 लाख में मिलेगा दुबई का गोल्डन वीजा, भारत और बांग्लादेश में नामांकन प्रक्रिया शुरू

UAE की नई गोल्डन वीजा योजना भारतीयों के लिए दुबई में बिना प्रॉपर्टी या बिजनेस निवेश के बसने का आसान रास्ता खोलती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार ने गोल्डन वीजा योजना में बड़ा बदलाव करते हुए एक नई स्कीम लॉन्च की है, जिसके तहत अब भारतीय नागरिक सिर्फ नामांकन (Nomination) के आधार पर गोल्डन वीजा प्राप्त कर सकते हैं. पहले इसके लिए दुबई में महंगी प्रॉपर्टी खरीदनी या बड़ा बिजनेस इन्वेस्टमेंट करना अनिवार्य था. वहीं, नई योजना के अंतर्गत अब कोई भी योग्य भारतीय नागरिक सिर्फ 1 लाख दिरहम (लगभग 23.30 लाख रुपये) की फीस देकर यह वीजा हासिल कर सकता है, बशर्ते वह निर्धारित शर्तें पूरी करता हो.

भारत और बांग्लादेश में पहले चरण की शुरुआत

इस नई योजना की शुरुआत भारत और बांग्लादेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई है. भारत में इस कार्यक्रम का संचालन Rayad Group नामक कंसल्टेंसी कर रही है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रैयद कमाल अयूब ने इसे भारतीयों के लिए दुबई में स्थायी रूप से बसने और काम करने का एक बड़ा अवसर बताया है.

आवेदन से पहले होगी पूरी जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Rayad Group हर आवेदक की विस्तृत पृष्ठभूमि जांच करेगा, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग, क्रिमिनल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों की समीक्षा शामिल होगी. इसके अलावा यह भी देखा जाएगा कि आवेदक UAE की अर्थव्यवस्था और समाज में किस प्रकार योगदान दे सकता है- जैसे कि व्यापार, प्रोफेशनल सेवाएं, विज्ञान, संस्कृति या स्टार्टअप आदि,  जांच के बाद आवेदन UAE सरकार को भेजा जाएगा, जो अंतिम निर्णय लेगी.

आवेदन कैसे करें?

जो व्यक्ति इस गोल्डन वीजा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारत में One VASCO वीजा सेवा केंद्रों के जरिए या Rayad Group की वेबसाइट और कॉल सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस प्रक्रिया के लिए दुबई जाने की आवश्यकता नहीं है.

वीजा से मिलने वाले फायदे

- यह वीजा आजीवन वैध रहेगा.
- आवेदक अपनी फैमिली को दुबई ले जा सकता है.
- नौकर और ड्राइवर रखने की अनुमति मिलेगी.
- किसी भी बिजनेस या प्रोफेशनल सेवा में काम करने की आजादी मिलेगी.
- प्रॉपर्टी आधारित वीजा की तरह इसकी वैधता संपत्ति पर निर्भर नहीं होती.

भारत-UAE के मजबूत होते संबंध

इस योजना को भारत और UAE के बढ़ते रणनीतिक और व्यापारिक रिश्तों की एक मिसाल माना जा रहा है. दोनों देशों के बीच 2022 में लागू हुए Comprehensive Economic Partnership Agreement (CEPA) के बाद आपसी सहयोग में लगातार वृद्धि देखी गई है.

Rayad Group का अनुमान है कि आने वाले तीन महीनों में कम से कम 5,000 भारतीय इस नॉमिनेशन-आधारित गोल्डन वीजा के लिए आवेदन करेंगे. यह स्कीम खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो दुबई में जीवन बसाना चाहते हैं लेकिन पहले निवेश की बड़ी बाधाओं के चलते यह सपना पूरा नहीं कर पाए थे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

14 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago