✕

होम / बिजनेस / बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty फिसला, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty फिसला, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

मंगलवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 249.70 अंक गिरकर 76,478.67 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50, 80.50 अंक की गिरावट के साथ 23,865.75 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 months ago

घरेलू शेयर बाजार लगातार दो कारोबारी सत्रों से दबाव में है. मंगलवार को सेंसेक्स करीब 250 अंक टूटकर बंद हुआ और निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई. अब बुधवार को भी बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं. GIFT Nifty गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है. अमेरिका-ईरान तनाव, वैश्विक बाजारों के संकेत और कई बड़ी कंपनियों के कॉर्पोरेट अपडेट्स के चलते आज बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

मंगलवार को कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 249.70 अंक यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 76,478.67 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 50, 80.50 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,865.75 अंक पर बंद हुआ. अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और बातचीत को लेकर अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता रहा.

आईटी शेयरों ने बढ़ाया दबाव

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 गिरावट के साथ बंद हुए. आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में रहा. इन्फोसिस और टीसीएस के शेयर 3 प्रतिशत से अधिक टूट गए, जबकि एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा में भी 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एशियन पेंट्स और एसबीआई के शेयरों में भी कमजोरी रही.

इन शेयरों ने संभाला बाजार

गिरावट के बीच मारुति सुजुकी, टाइटन, बजाज फाइनेंस, इटरनल और अडानी पोर्ट्स के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं, ब्रॉडर मार्केट में मजबूती देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.37 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए.

आज की शुरुआत कैसी रह सकती है

बुधवार सुबह GIFT Nifty 39 अंक की गिरावट के साथ 23,978 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जिससे भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत मिले हैं. एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला रुख रहा. जापान का निक्केई बढ़त में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी दबाव में कारोबार करता दिखा. निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान तनाव, जापानी येन की कमजोरी और इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी रोजगार आंकड़ों पर भी रहेगी. वहीं, मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और सोना-चांदी में गिरावट देखने को मिली.

आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

आज के कारोबार में NTPC Green Energy, Kotak Mahindra Bank, RailTel, Axis Bank, Power Finance Corporation (PFC), Tata Communications, Hexaware Technologies, Indo Tech Transformers और Krishna Defence के शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं. NTPC Green Energy की सहायक कंपनी को मध्य प्रदेश में 193 मेगावाट का पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट मिला है. Kotak Mahindra Bank ने भारत में Deutsche Bank के रिटेल बैंकिंग और वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार के अधिग्रहण का अंतिम समझौता किया है. RailTel को 107.60 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है, जबकि Axis Bank ने 800 मिलियन डॉलर के बॉन्ड जारी किए हैं. इसके अलावा PFC, Tata Communications, Hexaware Technologies, Indo Tech Transformers और Krishna Defence से जुड़े कॉर्पोरेट अपडेट्स के चलते इन शेयरों में भी कारोबार के दौरान हलचल देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

7 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

10 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

10 hours ago

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

23 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

1 day ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

10 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

7 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

7 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

10 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

10 hours ago