✕

होम / बिजनेस / विवाह पर्यटन और MICE में बढ़ेगा ITDC का दबदबा, FY25 में ₹82.94 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज

विवाह पर्यटन और MICE में बढ़ेगा ITDC का दबदबा, FY25 में ₹82.94 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज

FY25 में ITDC ने न सिर्फ अपना वित्तीय परिणाम मजबूत रखा है, बल्कि उभरते क्षेत्रों जैसे विवाह पर्यटन और कॉर्पोरेट आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (ITDC) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है. परिणामों से यह स्पष्ट होता है कि कंपनी भारत के तेजी से विकसित हो रहे पर्यटन क्षेत्र में स्थिर और रणनीतिक रूप से आगे बढ़ रही है. तो आइए कंपनी के वित्तीय परिणाम पर एक नजर डालते हैं.

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन

आईटीडीसी ने इस वर्ष कुल ₹587.78 करोड़ का कारोबार (टर्नओवर) और ₹82.94 करोड़ का कर-पश्चात लाभ (Profit After Tax) दर्ज किया है. यह प्रदर्शन दर्शाता है कि कंपनी लगातार मजबूती से विकास की राह पर अग्रसर है, भले ही बाजार में प्रतिस्पर्धा तीव्र हो.

प्रबंधन का बयान

आईटीडीसी की प्रबंध निदेशक मृगधा सिन्हा, आईएएस ने कहा, "वित्त वर्ष 2024-25 में निगम का प्रदर्शन आईटीडीसी की अंतर्निहित क्षमताओं को दर्शाता है, विविध उत्पाद पोर्टफोलियो, संचालन में अनुशासन और ग्राहक केंद्रित समाधान प्रदान करने की प्रतिबद्धता. बाजार की बदलती परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाते हुए हम आतिथ्य, यात्रा और पर्यटन सेवाओं में उच्च मानक स्थापित करने पर केंद्रित हैं."

उभरते पर्यटन क्षेत्रों में विस्तार

आईटीडीसी ने रणनीतिक दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नए और उभरते पर्यटन क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. अब निगम उच्च-स्तरीय अनुभवों को तैयार कर रहा है ताकि विवाह पर्यटन (Destination Weddings) और कॉर्पोरेट आयोजनों (MICE) जैसे बढ़ते क्षेत्रों में अपनी पकड़ बना सके.

अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि

इस वर्ष की एक विशेष उपलब्धि रही अशोक ट्रैवेल्स एंड टूर्स (ATT) आईटीडीसी की ट्रैवल यूनिट, जो 2024 पेरिस ओलंपिक में टीम इंडिया की आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर बनी. यह उपलब्धि आईटीडीसी की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रबंधन में बढ़ती प्रतिष्ठा को रेखांकित करती है.

CARE रेटिंग में शीर्ष स्थान

आईटीडीसी को CARE द्वारा A1+ रेटिंग प्रदान की गई है, जो कि अल्पकालिक वित्तीय साधनों के लिए सर्वोच्च श्रेणी की रेटिंग मानी जाती है. यह रेटिंग कंपनी की मजबूत तरलता स्थिति और ठोस व्यावसायिक आधार को दर्शाती है.

सेवा क्षेत्रों में विस्तार और नवाचार पर जोर

आईटीडीसी न केवल आतिथ्य और आवास तक सीमित है, बल्कि अब इवेंट प्रबंधन, पर्यटन अवसंरचना विकास और कौशल विकास के क्षेत्रों में भी तेजी से विस्तार कर रहा है. संगठन सभी व्यावसायिक इकाइयों में संसाधनों का अधिकतम उपयोग और संचालन में निरंतर उत्कृष्टता सुनिश्चित करने में जुटा है.

आईटीडीसी की रणनीति नवाचार, रणनीतिक विस्तार और उत्कृष्ट ग्राहक अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है. यह सब कुछ ऐसे मानवीय मूल्यों के साथ किया जा रहा है जो संगठन को न केवल एक व्यावसायिक इकाई बल्कि एक जिम्मेदार सेवा प्रदाता भी बनाते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

3 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

7 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

1 hour ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

4 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago