✕

होम / बिजनेस / BharatPe और अशनीर ग्रोवर के बीच का विवाद हुआ खत्म, हुआ ऐसे समझौता

BharatPe और अशनीर ग्रोवर के बीच का विवाद हुआ खत्म, हुआ ऐसे समझौता

इस समझौते के तहत अश्नीर ग्रोवर अब भारतपे से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखेंगे, और कंपनी में उनकी हिस्सेदारी भी समाप्त कर दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अश्नीर ग्रोवर और भारतपे (BharatPe) के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है. दोनों पक्षों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस समझौते के तहत अश्नीर ग्रोवर अब भारतपे से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखेंगे, और कंपनी में उनकी हिस्सेदारी भी समाप्त कर दी गई है. उनके कुछ शेयर "Resilient Growth Trust" को ट्रांसफर कर दिए गए हैं, जबकि बाकी शेयर उनके परिवारिक ट्रस्ट द्वारा प्रबंधित किए जाएंगे. खास बात यह है कि इस समझौते के साथ ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दायर सभी कानूनी मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया.

अश्नीर ग्रोवर ने दी जानकारी

अश्नीर ग्रोवर ने समझौते के बाद ट्वीट कर सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'मैं भारतपे के साथ एक निर्णायक समझौते पर पहुंच गया हूं. मैं प्रबंधन और बोर्ड पर अपना भरोसा रखता हूं, जो भारतपे को सही दिशा में आगे ले जाने के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं. मैं कंपनी के विकास और सफलता के साथ लगातार जुड़ा हुआ हूं. मैं अब भारतपे के साथ किसी भी पद पर नहीं जुड़ा रहूंगा, न ही कैपिटल टेबल का हिस्सा बनूंगा. मेरे शेष शेयरों का प्रबंधन मेरे फैमिली ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा. दोनों पक्षों ने दायर मामलों को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है. मुझे उम्मीद है कि भारतपे अपने सभी हितधारकों के लाभ के लिए आगे बढ़ता रहेगा और सफल होता रहेगा.

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

2022 की शुरुआत में अश्नीर ग्रोवर और भारतपे के बीच विवाद तब सुर्खियों में आया, जब अश्नीर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर पर कई वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे. मामला तब उभरा जब अश्नीर का एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुआ, जिसमें वे कोटक महिंद्रा बैंक के एक कर्मचारी के साथ अपमानजनक भाषा में बात करते सुने गए थे. यह विवाद उस समय हुआ था जब अश्नीर ने Nykaa के IPO में कोटक बैंक से फंडिंग ना मिलने पर नाराजगी जताई थी.

इसी महीने हुआ था बड़ा एक्शन

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इसी महीने की 20 तारीख को भारतपे में कथित तौर पर फंड की हेराफेरी मामले में दीपक गुप्ता को गिरफ्तार किया था, दीपक गुप्ता अशनीर ग्रोवर के परिवार के सदस्य हैं. अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन के जज रह चुके हैं. इस दौरान प्रतिभागियों को लेकर दिए उनके बयान काफी चर्चा में रहे थे. हालांकि, वो बाद के सीजन में नहीं दिखे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

18 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

5 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

18 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित