होम / बिजनेस / शॉर्क टैंक की जज रही इस महिला की कंपनी ला रही है आईपीओ? जानिए कब से लगा सकेंगे पैसा 

शॉर्क टैंक की जज रही इस महिला की कंपनी ला रही है आईपीओ? जानिए कब से लगा सकेंगे पैसा 

कंपनी ने इस आईपीओ में अपने कर्मचारियों के लिए 108900 शेयर्स को रिजर्व किया है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 1900 करोड़ से ज्‍यादा जुटाने की तैयारी कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईपीओ बाजार तेजी से बढ़ रहा है. अब हर हफ्ते निवेशकों के पास दो से तीन आईपीओ होते हैं जिसमें वो अपनी पसंद से निवेश कर सकते हैं. इसी कड़ी में आने वाले हफ्ते में Emcure Pharma अपना आईपीओ लेकर आ रही है. ये वही कंपनी है जिसकी मालकिन नमिता थापर शार्क टैंक की जज हैं. ये आईपीओ 3 जुलाई को खुलने जा रहा है. आप इसमें 5 जुलाई तक पैसा लगा सकेंगे. इस आईपीओ के लिए इश्‍यू प्राइस 960 रुपये से लेकर 1008 रुपये तय किया गया है. ये फॉर्मा सेक्‍टर की एक बड़ी कंपनी है और कई दवाओं का निर्माण करती है. 

बाजार से कितने करोड़ जुटाने की है तैयारी? 
Emcure Pharma का आईपीओ 3 जुलाई को खुलने जा रहा है. 5 जुलाई इसके बंद होने की तारीख है. कंपनी अपने इस आईपीओ के जरिए 800 करोड़ का फ्रेश इश्‍यू लाने की तैयारी कर रही है. इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल के जरिए 1.14 करोड़ इक्विटी शेयर्स लाए जा रहे हैं. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 1951.04 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. कंपनी यहां से जुटाए गए फंड का इस्‍तेमाल अपने लोन को चुकाने से लेकर कॉर्पोरेट उद्देश्‍यों की पूर्ति के लिए करना चाह रही है. यही नहीं जो रकम ऑफर फॉर सेल के जरिए हासिल होगी वो शेयरहोल्‍डर्स के पास जाएगी. 

ये भी पढ़ें: माधुरी ने पाकिस्‍तान के ब्‍लैक लिस्‍टेड प्रमोटर संग मिलाया हाथ, अब पूछे जा रहे हैं ये सवाल

किस कैटेगिरी के लिए किया गया है कितना अलॉटमेंट? 
3 जुलाई को आने वाले इस आईपीओ के लिए शेयरों का जो बंटवारा किया गया है उसके अनुसार, 50 प्रतिशत शेयर क्‍वालीफाइड इंस्‍टीट्यूशनल बॉयर्स के लिए रिजर्व किया गया है जबकि 15 प्रतिशत शेयर नॉन क्‍वालीफाइड के लिए रिजर्व किया गया है, बाकी बचा 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व किया गया है. अगर आप कंपनी के कर्मचारी है तो उनके लिए 108900 शेयर्स को रिजर्व रखा गया है. कर्मचारियों को प्रति शेयर 90 रुपये का डिस्‍काउंट भी दिया जा रहा है. 

क्‍या काम करती है कंपनी? 
फॉर्मा सेक्‍टर की कंपनी Emcure Pharma अलग-अलग चिकितसा क्षेत्रों में फॉर्मास्‍यूटिकल प्रोडक्‍ट बनाने का काम करती है. अगर पिछले दो सालों का हिसाब देखें तो 2022-23 में और 2023-24 में कंपनी की ऑय में 11.33 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. जबकि टैक्‍स चुकाने के बाद कंपनी को 6.1 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है. इस फंड के बुक रनिंग लीड मैनेजरों में एक्सिस कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी और जेफरीज इंडिया इश्यू के हैं. जबकि लिंक इनटाइम इंडिया इश्यू के रजिस्ट्रार हैं. कंपनी के शेयर 10 जुलाई को BSE और NSE दोनों पर लिस्टेड किए जा सकते है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

31 minutes ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

15 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

16 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

31 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago