✕

होम / बिजनेस / Adani Airport के सीईओ ने कही ऐसी बात, जिससे सियासी लोगों को मिलेगा नया Tonic

Adani Airport के सीईओ ने कही ऐसी बात, जिससे सियासी लोगों को मिलेगा नया Tonic

उन्होंने कहा कि पहले चरण के तहत कंपनी नवी मुंबई एयरपोर्ट पर दिसंबर 2024 तक परिचालन शुरू कर देगी. इस नवी मुंबई हवाई अड्डे के पहले चरण में यात्रियों को संभालने की क्षमता 20 मिलियन होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भले ही देश के हवाई अड्डों का संचालन अडानी एयरपोर्ट  को दिए जाने को लेकर विपक्ष, सरकार को घेरता रहता हो लेकिन अडानी एयरपोर्ट के सीईओ ने एक ऐसी बात की है जो कई लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. अडानी एयरपोर्ट के सीईओ ने कहा है कि वो आने वाले समय में देश के और हवाई अड्डों के लिए काम करना चाहता है. मौजूदा समय में अडानी एयरपोर्ट 6 हवाई अड्डों का संचालन कर रहा है. वहीं सरकार आने वाले समय में और ज्‍यादा हवाई अड्डों को प्राइवेटाइज करने की योजना पर काम कर रही है.  

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अडानी एयरपोर्ट कंपनी के सीईओ अरुण बंसल ने कहा कि भारत में अगले कुछ वर्षों में लगभग एक दर्जन से अधिक हवाईअड्डों का निजीकरण होने की उम्मीद है और बंसल ने कहा कि समूह बोली में भाग लेगा. भारत का अडानी एयरपोर्ट, अरबपति गौतम अडानी के समूह का हिस्सा है, जो देश में अग्रणी एयरपोर्ट ऑपरेटर बनने की अपनी महत्वाकांक्षा में और अधिक एयरपोर्ट के लिए बोली लगाएगा. सरकार द्वारा हवाई अड्डे के निजीकरण के अंतिम राउंड में, अडानी एयरपोर्ट्स ने छह हवाई अड्डों के संचालन के लिए बोलियाँ जीत ली हैं. 

मौजूदा समय में अडानी के पास कौन से हैं एयरपोर्ट 
मौजूदा समय में भी अडानी एयरपोर्ट देश में कुछ हवाई अड्डों का संचालन कर रहा है. इसमें देश का नवी मुंबई स्थित अडानी समूह का 2,866 एकड़ का हवाई अड्डा शामिल है जो 2036 तक 90 मिलियन यात्रियों को संभालने की क्षमता हासिल कर लेगा. इसी तरह राजधानी दिल्‍ली का एयरपोर्ट भी आने वाले समय में 70 मिलियन यात्रियों की अंतिम क्षमता वाला एयरपोर्ट बन जाएगा. इसका विकास ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी द्वारा किया जा रहा है. अन्य ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे कर्नाटक, गुजरात और आंध्र प्रदेश राज्यों में आएंगे.

अडानी एयरपोर्ट में कितनी हुई है बढ़ोतरी 
मौजूदा समय में अडानी एयरपोर्ट के पास 6 हवाईअड्डे हैं जिनका वो संचालन कर रहा है. इनमें पिछले कुछ सालों में घरेलू यात्रियों में 92 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 133 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है. इसी तरह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में क्रमश: 58 फीसदी और 61 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. सीईओ अरुण बंसल ने कहा कि अडानी एयरपोर्ट्स देश के एविएशन मार्केट को लेकर उत्साहित है और वो इससे अधिक एयरपोर्ट्स पर काम करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि पहले चरण के तहत कंपनी नवी मुंबई एयरपोर्ट पर दिसंबर 2024 तक परिचालन शुरू कर देगा. इस नवी मुंबई हवाई अड्डे के पहले चरण में यात्रियों को संभालने की क्षमता 20 मिलियन होगी. अडानी एयरपोर्ट्स मुंबई एयरपोर्ट का संचालन भी कर रहा है. केंद्र सरकार हवाईअड्डों पर अगले दो वर्षों में लगभग 980 अरब रुपये (12 अरब डॉलर) खर्च करने की योजना बना रहा है. 

एयरपोर्ट की संख्‍या को 220 तक ले जाने का है लक्ष्‍य 
दरअसल सरकार की ओर से एयरपोर्ट सेक्‍टर को बढ़ावा देने के लिए हर स्‍तर पर प्रयास किया जा रहा है. सरकार मौजूदा एयरपोर्ट की संख्‍या को 148 से 2025 तक 220 करना चाहती है, जिसके लिए निजी बिल्डर्स लगभग 9 बिलियन डॉलर का निवेश करेंगे और बाकी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण निवेश करेगा. अगले पांच वर्षों में, केंद्र का इरादा महाराष्ट्र में नवी मुंबई, कर्नाटक में विजयपुरा, हासन और शिवमोग्गा, उत्तर प्रदेश में नोएडा (जेवर), गुजरात में धोलेरा और हीरासर और आंध्र प्रदेश में भोगापुरम में नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों का निर्माण करना है. केंद्र का इरादा क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस)-उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) बुनियादी ढांचा योजना के तहत 2024 तक 100 हवाई अड्डों को विकसित करने का है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

4 hours ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

5 hours ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

8 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

8 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

8 hours ago


बड़ी खबरें

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

3 hours ago

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

4 hours ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

8 hours ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

5 hours ago