होम / बिजनेस / आ गई बजट सत्र की तारीखें, जानिए कब से कब तक चलेगा सत्र

आ गई बजट सत्र की तारीखें, जानिए कब से कब तक चलेगा सत्र

केन्‍द्रीय संसदीय राज मंत्री प्रहलाद जोशी ने आज ट्वीट करते हुए संसद के बजट सत्र की तारीखों की जानकारी दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

1 फरवरी को पेश होने वाले देश के बजट के लिए संसद सत्र की तारीखों का एलान हो गया है. केन्‍द्रीय संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने आज ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 6 अप्रैल को समाप्त होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2023-24 को संसद में पेश करेंगी.

संसदीय कार्य मंत्री ने क्‍या किया ट्वीट 
संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा, संसद का बजट सत्र, 31 जनवरी 2023 से शुरू होगा और सामान्य अवकाश के साथ 66 दिनों में 27 बैठकों के साथ 6 अप्रैल तक चलेगा. अमृत काल के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, केंद्रीय बजट और अन्य मदों पर चर्चा के लिए उत्सुक हूं.
उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि ये अवकाश 14 फरवरी से 12 मार्च तक होगा ताकि विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समितियां अनुदान मांगों की जांच कर सकें और अपने मंत्रालयों और विभागों से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर सकें.

द्रौपदी मुर्मू का होगा पहला अभिभाषण 
सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद के सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने से होगी. पिछले साल जुलाई में शीर्ष पद पर पहुंचने के बाद दोनों सदनों में राष्ट्रपति का यह पहला संबोधन होगा. वर्ष की शुरुआत के साथ ही राष्‍ट्रपति दोनों सदनों को संबोधित करती हैं और उसके बाद ही सदन की कार्रवाई शुरू होती है. राष्‍ट्रपति के अभिभाषण के बाद बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा.

पहले सत्र में अभिभाषण पर होगी चर्चा 
बजट सत्र के पहले भाग के दौरान, दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर और उसके बाद बजट पर चर्चा होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण के प्रस्ताव के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे, जबकि सीतारमण बजट पर बहस का जवाब देंगी. दूसरे भाग के दौरान विधायी एजेंडे के अलावा विभिन्न मंत्रालयों द्वारा अनुदान की मांगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

शीतकालीन सत्र पहले ही हो गया था समाप्‍त 
संसद के शीतकालीन सत्र में इस बार जबर्दस्‍त हंगामा देखने को मिला था. विपक्ष की तवांग संघर्ष पर चर्चा की मांग के बीच 23 दिसंबर को तय समय से 6 दिन पहले समाप्त हो गया, निचले सदन में पेश किए गए 9 में से 7 विधेयक लोकसभा में पारित किए गए. जबकि राज्यसभा में नौ बिल पास हुए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

8 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

9 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

10 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

11 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

10 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

5 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

8 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

14 hours ago