✕

होम / बिजनेस / Mankind Pharma के बोर्ड ने 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की दी मंजूरी, इस तरह जुटाएगी फंड

Mankind Pharma के बोर्ड ने 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की दी मंजूरी, इस तरह जुटाएगी फंड

मैनकाइंड फार्मा के बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट के बेसिस पर NCDs और कमर्शियल पेपर्स के जरिए 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) के बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट के बेसिस पर NCDs और कमर्शियल पेपर्स के जरिए 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दे दी है. एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि मैनकाइंड फार्मा के बोर्ड ने फंड जुटाने वाली समिति का गठन किया है और उसे ऑथराइज्ड किया है ताकि वह जारी करने की शर्तों को अंतिम रूप देने, NCDs और CPs के अलॉटमेंट और अन्य संबंधित मामलों सहित सभी आवश्यक कार्रवाई कर सके.

ब्रोकरेज फर्म ने मैनकाइंड के शेयर पर दी है 'बाय' रेटिंग

खबर है कि ग्लोबल ब्रोकरेज इन्वेस्टेक ने मैनकाइंड फार्मा कंपनी के शेयर पर अपनी कवरेज शुरू की है इस कवरेज के तहत ब्रोकरेज फर्म ने मैनकाइंड के शेयर पर 'बाय' रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने मैनकाइंड फार्मा के शेयर के लिए 3300 रुपए का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है, जो शेयर के क्लोजिंग प्राइस से तकरीबन 35 पर्सेट तेजी की संभावना को दिखा रहा है. इन्वेस्टेक मैनकाइंड फार्मा की अधिग्रहण की क्षमता और ब्रांड इक्विटी को लेकर उत्साहित है. उसका मानना है कि मैनकाइंड फार्मा ने हाल में ही बीएसवी कंपनी का अधिग्रहण किया है. 

कंपनी के शेयर का क्या रहा हाल?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 20 सितंबर को मैनकाइंड फार्मा का शेयर 5 पर्सेट की बढ़त के साथ 2,546 रुपये पर बंद हुआ. मैनकाइंड फार्मा मैनफोर्स कंडोम और प्रेगा न्यूज प्रेग्नेंसी किट बनाती है. जून 2024 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 536 करोड़ रुपये रहा. इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 12 पर्सेट बढ़कर 2,893 करोड़ रुपये हो गया, जबकि खर्च में भी 15.5 पर्सेट की बढ़ोतरी देखने को मिली.

मार्केट कैप 1 लाख करोड़ तक पहुंचा

कंपनी के शेयर में आई बड़ी तेजी से उसका बाजार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. कंपनी ने 9 मई 2023 को शेयर बाजार में प्रवेश किया था. मौजूदा समय में मैनकाइंड फार्मा का शेयर 1,080 रुपये के अपने निर्गम भाव से 140 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है. मैनकाइंड फार्मा ने 25 जुलाई 2024 को भारत सीरम्स ऐंड वैक्सींस लिमिटेड (बीएसवी) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 13,630 करोड़ रुपये में खरीदने की घोषणा की थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

14 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित