✕

होम / यूटिलिटी / पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए दूसरे राउंड की शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए दूसरे राउंड की शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) भारत सरकार की एक पहल है, जिसके तहत युवाओं को देश की 500 बड़ी कंपनियों में पेड इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) के दूसरे राउंड के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है. इसके तहत देश के 730 से अधिक जिलों में 1 लाख से ज्यादा युवाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा. मिनिस्ट्री ऑफ कार्पोरेट अफेयर्स ने एक प्रेस रिलीज इसकी जानकारी दी है.

इन उम्र के युवाओं को मिलेगा मौका

सरकार की इस स्कीम के तहत 21 से 24 साल के बीच उम्र के उन युवाओं को मौका दिया जाएगा, जो किसी फुल टाइम एकैडेमिक प्रोग्राम या नौकरी में नहीं है. इस स्कीम के जरिए युवाओं को अपना करियर शुरू करने का एक बढ़िया मौका मिलता है. इस स्कीम का ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 में किया था. इस स्कीम को शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद बेरोजगार युवाओं के करियर को एक दिशा और उन्हें रोजगार का सही मौका देना है. सरकार की इस स्कीम का फायदा देश भर के 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं को मिलेगा. इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए अनुमानित 800 करोड़ रुपये का खर्च बैठ रहा है. 

कैसे करें अप्लाई? 

स्कीम के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले pminternship.mca.gov.in वेबसाइट पर जाएं और अपना एक प्रोफाइल बनाएं. इसके बाद अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करें. इसके लिए आप 12 मार्च, 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत उम्मीदवार तीन इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 

हर महीने मिलेंगे इतने पैसे और इंश्योरेंस कवरेज का भी होगा फायदा

स्कीम के तहत 12 महीने के लिए इंटर्नशिप का मौका मिलेगा और इस दौरान हर महीने 5,000 रुपये भी मिलेंगे. इतना ही नहीं, इंटर्नशिप खत्म होने के बाद एकमुश्त 6,000 रुपये भी मिलेंगे. इंटर्नशिप 2 दिसंबर से शुरू होगी. सरकार की इस स्कीम के तहत इंटर्न को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत इंश्योरेंस कवरेज मिलेगा. इसके अलावा, कंपनी की तरफ से अलग से दुर्घटना बीमा कवरेज भी दी जाएगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

30 minutes ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

46 minutes ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

59 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 hour ago