✕

होम / बिजनेस / 10 रुपये में चाय और 20 में स्नैक्स! देश के इन दो एयरपोर्ट्स पर हो चुकी है सस्ते खाने शुरुआत

10 रुपये में चाय और 20 में स्नैक्स! देश के इन दो एयरपोर्ट्स पर हो चुकी है सस्ते खाने शुरुआत

एयरपोर्ट पर सस्ती कीमतों पर चाय, समोसा और अन्य खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराकर सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एयरपोर्ट्स पर आमतौर पर खाने-पीने की चीजों की कीमतें बहुत अधिक होती हैं, जिससे ज्यादातर यात्री इनका आनंद नहीं ले पाते. लेकिन अब इस स्थिति में बदलाव आ रहा है. दरअसल, कोलकाता के बाद, अब चेन्नई एयरपोर्ट पर भी एक नई पहल की शुरुआत हो चुकी है, जिसके तहत चाय और समोसा जैसी चीजें अब सस्ती कीमतों पर उपलब्ध हैं. इस पहल के अंतर्गत, चाय 10 रुपये में और समोसा 20 रुपये में मिल रहा है, जिससे आम यात्री भी एयरपोर्ट पर अच्छे खाने का मजा ले सकते हैं.

कोलकाता और चेन्नई में शुरू हुआ उड़ान यात्री कैफे
यह पहल सबसे पहले 19 दिसंबर को कोलकाता एयरपोर्ट पर शुरू की गई थी. इसके बाद अब चेन्नई एयरपोर्ट पर भी 'उड़ान यात्री कैफे' का उद्घाटन किया गया है. इस कैफे में यात्री 10 रुपये में चाय, 10 रुपये में पानी की बोतल, और 20 रुपये में समोसा, कॉफी और मिठाइयां खरीद सकते हैं. नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार यानी 27 फरवरी, 2025 को इस कैफे का उद्घाटन किया, और कहा कि यह कदम हवाई यात्रा को अधिक किफायती बनाने के लिए है. यह कैफे चेन्नई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल-1 पर चेक-इन से पहले एरिया में खोला गया है. यह सस्ता कैफे पहल यात्रियों के लिए काफी राहत प्रदान करेगा.  

दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट्स पर भी हो सकती है शुरुआत  
इस पहल के बाद, यह संभावना जताई जा रही है कि कोलकाता और चेन्नई एयरपोर्ट्स के बाद अब दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट्स पर भी उड़ान यात्री कैफे खोले जा सकते हैं. इस योजना का उद्देश्य हवाई यात्रा को आम जनता के लिए सस्ता और आरामदायक बनाना है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कोलकाता एयरपोर्ट की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर यात्रियों को इस कैफे का तोहफा दिया था, कोलकाता एयरपोर्ट के डिपार्चर एरिया में यह कैफे खोला गया, जहां चाय, कॉफी, स्नैक्स और पानी जैसी चीजें सस्ती कीमतों पर उपलब्ध हैं. इस कैफे की सफलता को देखते हुए, अब देश के अन्य एयरपोर्ट्स पर भी ऐसे कैफे खोले जा सकते हैं.

इन नेताओं ने एयरपोर्ट पर महंगे खाने पर जताई थी चिंता  
कुछ समय पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने एयरपोर्ट्स पर महंगाई को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि कोलकाता एयरपोर्ट पर गर्म पानी और टी बैग से बनी चाय की कीमत 340 रुपये थी, जबकि कुछ साल पहले यह 80 रुपये में मिलती थी. दिल्ली एयरपोर्ट पर पानी की बोतल 50 रुपये और समोसा 150 रुपये में मिलता है. इसी तरह डोसे की कीमत 300 रुपये और पाव भाजी की कीमत 250 रुपये है. वहीं, आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी संसद में हवाई अड्डों पर महंगे खाने और पेय पदार्थ का मुद्दा उठाया था. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 hour ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

19 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

23 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 hour ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

1 hour ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

16 hours ago