होम / बिजनेस / Q4 Results: TCS की आर्थिक सेहत हुई और मजबूत, अनुमान से बेहतर रहे परिणाम

Q4 Results: TCS की आर्थिक सेहत हुई और मजबूत, अनुमान से बेहतर रहे परिणाम

टाटा समूह की आईटी कंपनी TCS ने 12 अप्रैल को अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है. वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में कंपनी ने 61,237 करोड़ रुपए का रिवेन्यु हासिल किया है. जबकि TCS का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 9.1% बढ़ा है. कंपनी का नेट प्रॉफिट 12,434 करोड़ रुपए रहा है, जो पहले 11,392 करोड़ था. 

डिविडेंड का किया ऐलान
एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्जिन और आमदनी के स्तर पर TCS के तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर हैं. कंपनी ने अपने नतीजों का ऐलान शेयर बाजार बंद होने के बाद किया है. लिहाजा इसका असर सोमवार को देखने को मिलेगा. चौथी तिमाही में टीसीएस का राजस्व सालाना आधार पर 3.5 फीसदी बढ़कर 61,237 करोड़ रुपए हो गया. इसी तरह, कंपनी का परिचालन लाभ मार्जिन 1.50% बढ़कर 26 प्रतिशत पर आ गया है. अनुमान से बेहतर नतीजों से खुश कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 28 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. इस तरह, वित्त वर्ष 2024 के लिए पहले घोषित 45 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड के साथ अब कुल डिविडेंड 73 रुपए प्रति शेयर हो गया है. 

तेजी के साथ बंद हुए शेयर
TCS ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के बोर्ड की बैठक में निदेशकों ने प्रत्येक 1 रुपए के इक्विटी शेयर पर 28 रुपए के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है, जिसका भुगतान TCS की आगामी 29वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) के चौथे दिन किया जाएगा. वहीं, शेयर बाजार में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें, तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट वाले बाजार में भी कंपनी का शेयर बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा. इस दौरान, TCS का शेयर करीब एक प्रतिशत चढ़कर 4,003.80 रुपए पर बंद हुआ. इस साल अब तक ये शेयर 5.06% का रिटर्न दे चुका है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

16 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

17 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

27 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago