✕

होम / बिजनेस / TCS की बढ़ी मुसीबत, 40,000 कर्मचार‍ियों को मिला इनकम टैक्‍स नोट‍िस, अब क्‍या होगा?

TCS की बढ़ी मुसीबत, 40,000 कर्मचार‍ियों को मिला इनकम टैक्‍स नोट‍िस, अब क्‍या होगा?

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से टीसीएस के हजारों कर्मचारियों को टैक्स डिमांड के साथ नोटिस भेजा गया है. कंपनी ने कर्मचारियों को अभी रुकने के लिए कहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के हजारों कर्मचारियों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नोटिस थमाया है. टीसीएस के कर्मचारियों से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 50 हजार से 1.45 लाख रुपये तक की टैक्स डिमांड की है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने हजारों कर्मचारियों को नोटिस मिलने के बाद अभी उन्हें रुकने के लिए कहा है. कंपनी ने कर्मचारियों से कहा है कि वे फिलहाल टैक्स डिमांड की रकम का भुगतान नहीं करे. कंपनी ने कहा कि जब तक उसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से स्पष्टीकरण नहीं मिल जाता है, तब तक कर्मचारी डिमांड को नहीं भरें.

कब भेजा गया नोटिस?

विभाग की तरफ से कंपनी कर्मचारियों से मांगे गए टैक्स से उन्हें काफी परेशानी हो रही है. नोटिस में 50 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की मांग की गई है. टैक्स की फिगर कर्मचारी की सीनियरिटी और सैलरी के आधार पर है. सॉफ्टवेयर में दिक्कत के कारण टीडीएस क्लेम इनकम टैक्स पोर्टल पर अपडेट नहीं हो सका. टीसीएस ने फिलहाल अपने कर्मचारियों से किसी तरह का टैक्स नहीं चुकाने के लिये कहा है. टैक्स से जुड़ा यह नोटिस, टीसीएस के कर्मचारियों को 9 सितंबर को भेजा गया है.

क्या है मामला?

सेक्शन 143(1) के तहत जारी नोटिस में कहा गया कि वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के लिए टैक्सपेयर की तरफ से भुगतान की गई पूरी राशि का कोई रिकॉर्ड नहीं था. सीए हिमांक सिंगला ने एक्स पर लिखा कि टीसीएस के कई कर्मचारियों को इनकम टैक्स विभाग से असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए टैक्स डिमांड से जुड़ा नोटिस मिला है. विभाग की तरफ से भेजे गए नोटिस की जांच में सामने आया कि टैक्सपेयर की तरफ से दावा किये गए टीडीएस को विभाग ने सही ढंग से अपडेट नहीं किया.

अब आगे क्या होगा?

इन नोटिस के मिलने से कर्मचारियों के बीच चिंता पैदा हो गई. टीसीएस ने इनकम टैक्स विभाग से मिले नोटिस पर किसी तरह का बयान नहीं दिया है. कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को एक ईमेल के जरिये किसी भी तरह की राशि का भुगतान करने के लिए इंततार करने के लिए कहा है. कंपनी ने यह भी कहा कि वह इस मामले को टैक्स अधिकारियों के ध्यान में लाया है और इसके सॉल्यूशन पर तेजी से काम किया जा रहा है.

टीसीएस की तरफ से कर्मचारियों से शेयर किये गए इंटरनल कम्युनिकेशन में कर्मचारियों को बताया गया कि उन्हें टैक्स अधिकारियों से स्पष्टीकरण मिला है. कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में कहा गया ‘हम समझते हैं कि टैक्स अधिकारियों द्वारा रिटर्न को री-प्रोसेसिंग किया जाएगा. इसके बाद टीडीएस इनकम टैक्स विभाग की तरफ से जारी फॉर्म 26AS और टीसीएस की तरफ से जारी फॉर्म-16 के पार्ट एक को सिंक किया जाएगा.’
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

17 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

20 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

20 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

22 hours ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

16 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

17 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago