होम / बिजनेस / कौन हैं सिद्धार्थ शर्मा, जिन्हें सौंपी गई है Tata Trusts के सीईओ पद की जिम्मेदारी?

कौन हैं सिद्धार्थ शर्मा, जिन्हें सौंपी गई है Tata Trusts के सीईओ पद की जिम्मेदारी?

Tata Trusts के मैनेजमेंट में बदलाव हुआ है. सिद्धार्थ शर्मा को सीईओ और अपर्णा उप्पलुरी को COO नियुक्त किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) को नया सीईओ मिल गया है. संगठन ने 54 साल के सिद्धार्थ शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी है. अभी तक Tata Trusts के सीईओ एन श्रीनाथ थे, जो 2022 के अंत में रिटायर हो गए. वहीं, अपर्णा उप्पलुरी को टाटा ट्रस्ट्स का COO नियुक्त किया गया है. बता दें कि टाटा ट्रस्ट्स की टाटा ग्रुप (Tata Group) की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) में 66 फीसदी हिस्सेदारी है.

कौन हैं सिद्धार्थ शर्मा?
टाटा ट्रस्ट्स के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की जिम्मेदारी संभालने वाले सिद्धार्थ शर्मा करीब दो दशक तक सिविल सर्वेंट रहे हैं. शर्मा पहले से ही टाटा ग्रुप से जुड़े हुए हैं और वह हाल में बनाए गए सस्टेनिबिलिटी पोर्टफोलियो का अगुवाई कर रहे थे. शर्मा ने सरकार के प्रमुख मंत्रालयों में काम किया है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह देश के 13वें और 14वें राष्ट्रपतियों के फाइनेंशियल एडवाइजर के रूप में काम कर चुके हैं. उन्होंने भारत में पेंशन सुधार की अवधारणा और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. माना जाता है कि सिद्धार्थ शर्मा मोदी सरकार के करीबी हैं और रतन टाटा से भी उनके अच्छे संबंध हैं.

कौन हैं अपर्णा उप्पलुरी?
वहीं, टाटा ट्रस्ट्स में पहली बार COO यानी चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर का पद बनाया गया है और इसकी जिम्मेदारी अपर्णा उप्पलुरी को सौंपी गई है. उप्पलुरी फोर्ड फाउंडेशन में भारत, नेपाल और श्रीलंका की प्रोग्राम डायरेक्टर हैं. उन्होंने लैंगिक न्याय को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम संबंधी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के लिए फोर्ड फाउंडेशन में अनुदान देने की पहल का नेतृत्व किया है. गौरतलब है कि टाटा ट्रस्ट्स देश की सबसे पुरानी चैरिटेबल फाउंडेशंस में से एक है. इसकी स्थापना 1892 में टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा ने की थी. देश के पहले कैंसर केयर हॉस्पिटल की स्थापना Tata Trusts ने की थी.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

3 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

3 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

4 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

4 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

3 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

8 hours ago