✕

होम / बिजनेस / Tata Steel की मेगा डील : 27,000 करोड़ से बदलेगा ओडिशा का औद्योगिक नक्शा

Tata Steel की मेगा डील : 27,000 करोड़ से बदलेगा ओडिशा का औद्योगिक नक्शा

Tata Steel का यह निवेश और विस्तार कंपनी के भविष्य के साथ ही ओडिशा को एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी बड़ा कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) टाटा स्टील (Tata Steel) ने अपने कलिंगनगर स्टील प्लांट के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए इसकी उत्पादन क्षमता को मौजूदा 3 मिलियन टन से बढ़ाकर 8 मिलियन टन कर दिया है. यह क्षमता पहले की तुलना में दोगुना से भी अधिक है. कंपनी ने इस विस्तार परियोजना पर 27,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे ओडिशा अब टाटा स्टील के लिए सबसे बड़ा निवेश गंतव्य बन गया है.

ओडिशा के जाजपुर जिले में स्थित इस प्लांट का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया. इस मौके पर टाटा स्टील के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन सहित अन्य वरिष्ठ राज्य अधिकारी भी मौजूद रहे. नरेंद्रन ने इस अवसर पर कहा, "कलिंगनगर केवल एक मैन्युफैक्चरिंग साइट नहीं है, यह उस सामर्थ्य का प्रतीक है जो सरकार, उद्योग और समुदायों के मिलकर काम करने से पैदा होती है."

एडवांस्ड हाई-स्ट्रेंग्थ स्टील पर विशेष ध्यान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस विस्तारित प्लांट में एडवांस्ड हाई-स्ट्रेंग्थ स्टील का उत्पादन किया जाएगा, जो ऑटोमोबाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर, शिपबिल्डिंग और डिफेंस सेक्टर की जरूरतों को पूरा करेगा. इससे कंपनी की तकनीकी क्षमता और बाजार पहुंच दोनों में इजाफा होगा.

चौथी तिमाही में मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी
टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी को 1300.81 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि के 611.48 करोड़ रुपये के मुकाबले दोगुने से अधिक है. तिमाही आधार पर भी कंपनी का मुनाफा करीब चार गुना बढ़ा है. जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 4.2% बढ़कर 56,218.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

शेयर बाजार में प्रदर्शन
विस्तार और तिमाही नतीजों की खबर के बाद टाटा स्टील के शेयरों में भी मजबूती देखी गई. गुरुवार को कंपनी का शेयर 161.25 रुपये पर बंद हुआ. वहीं, आज कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

6 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

6 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

4 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

7 hours ago